आरोपी छात्रा ने कबूला सच, इस तरीके से बनाई थी 8 लड़कियों की अश्लील वीडियो

  1. Home
  2. NATIONAL

आरोपी छात्रा ने कबूला सच, इस तरीके से बनाई थी 8 लड़कियों की अश्लील वीडियो

आरोपी छात्रा ने कबूला सच, इस तरीके से बनाई थी 8 लड़कियों की अश्लील वीडियो


चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की छात्राओं के नहाते हुए वीडियो बनाने के मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोपी छात्रा ने बताया है कि किस तरह उसने लड़कियों के नहाते समय अश्लील वीडियो बनाए। आरोपी छात्रा ने स्वीकार किया है कि उसने 8 छात्राओं के वीडियो बनाकर शिमला में रहने वाले अपने दोस्त सन्नी को भेजे हैं।

बता दें कि एक लड़की का अश्लील वीडियो किसी दूसरी लड़की के फोन पर आया, जोकि नहाते हुए बनाया गया था, इस आधार पर शिकायत दर्ज हुई थी। लेकिन आरोपी छात्रा का कहना है कि उसने छात्राओं की अश्लील वीडियो खुद के फोन से डिलीट कर दी थी। लेकिन वीडियो दूसरी छात्र के फोन में कैसे आई यह वह नहीं जानती।

यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने बताया कि वार्डन ने आरोपी छात्रा के फोन से वीडियोज डिलीट करवा दी हैं, जबकि उक्त लड़की ने स्वीकार किया था कि उसने वीडियो बनाई हैं, जिसे कुछ लड़कियों ने देखा भी था लेकिन इतने हंगामे के बाद कोई भी सामने आना नहीं चाहती। जिस होस्टल में अश्लील वीडियो बनाया गया, वह होस्टल पहले लड़कों का था। लड़कों के लिए बनाए गए बाथरूम के दरवाजों में नीचे काफी जगह खाली रहती है और ऊपर से भी वह कवर नहीं होते जिसके चलते किसी का भी नहाते हुए या चेंज करते वक्त वीडियो बनाया जा सकता है। छात्राओं का कहना है कि होस्टल का रूम देते समय यहां आने वाले स्टूडैंट्स का बैकग्राऊंड चैक नहीं किया जाता जिसके चलते ऐसे घटनाएं होना स्वाभाविक हैं। छात्राओं ने बताया कि होस्टल की लॉबी में सी.सी.टी.वी. कैमरे भी नहीं लगाए गए, जहां कोई भी प्रवेश कर जाए।

Around The Web

Uttar Pradesh

National