हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा भी लड़ सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, सोनिया गांधी से की मुलाकात

  1. Home
  2. Politics

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा भी लड़ सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, सोनिया गांधी से की मुलाकात

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा भी लड़ सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, सोनिया गांधी से की मुलाकात


हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा भी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी दिखा सकते हैं। शुक्रवार को उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की।

इसके बाद उन्होंने कहा कि हुड्‌डा ने कहा कि अभी नामांकन 24 सितंबर से शुरू होने हैं। हुड्‌डा ने कहा कि मुलाकात के दौरान प्रधान पद को लेकर सोनिया गांधी ने कहा कि वह न्यूट्रल हैं, कोई भी चुनाव लड़ सकता है। अभी देखेंगे कि कौन-कौन नामांकन भरता है। उन्होंने अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने से सीधे तौर पर इनकार नहीं किया। 

बता दें कांग्रेस अध्यक्ष के चुनावी दौड़ में शशि थरूर, अशोक गहलोत, एमपी के पूर्व CM दिग्विजय सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी शामिल हैं। इससे पहले हरियाणा कांग्रेस की बैठक में सर्वसम्मति से राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के लिए प्रस्ताव पारित हुआ। बैठक के बाद पूर्व CM हुड्डा ने कहा था कि भारत जोड़ो में राहुल गांधी को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

इस समर्थन को देखते हुए हरियाणा कांग्रेस भी यही चाहती है कि राहुल गांधी ही पार्टी के अगले अध्यक्ष बनें। इसलिए प्रदेश कांग्रेस के विधायकों की बैठक में सर्वसम्मति से राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया है। हालांकि राहुल गांधी अध्यक्ष नहीं बनना चाहते।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में हरियाणा से 195 डेलीगेट्स वोट करेंगे। हाल ही में चंडीगढ़ में हुई हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में सभी 195 डेलीगेट्स ने भाग लिया था। पार्टी की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सैलजा, राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला, किरण चौधरी ने आरोप लगाया है कि 195 डेलीगेट्स में लापरवाही बरती गई। सभी डेलीगेट्स हुड्‌डा के प्रभाव वाले बताए जा रहे हैं।

INC अध्यक्ष पद का चुनाव अगले महीने 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी हो चुकी है। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।

Around The Web

Uttar Pradesh

National