सिलेंडर खत्म होने के झंझट से मिलेगा छुटकारा, बहुत जल्द ही बाजार में आने वाले हैं स्मार्ट कम्पोजिट सिलेंडर

  1. Home
  2. Politics

सिलेंडर खत्म होने के झंझट से मिलेगा छुटकारा, बहुत जल्द ही बाजार में आने वाले हैं स्मार्ट कम्पोजिट सिलेंडर

सिलेंडर खत्म होने के झंझट से मिलेगा छुटकारा, बहुत जल्द ही बाजार में आने वाले हैं स्मार्ट कम्पोजिट सिलेंडर


पटना : आज के दौर में बिना सिलेंडर के खाना बनना संभव नहीं है। गांव से लेकर शहरों में खाना बनाने के लिये सिलेंडर का ही इस्तेमाल किया जाता है। हां बड़े शहरों में बिजली से चलने वाले इंडेक्शन का भी इस्तेमाल किया जाता है लेकिन इसके बावजूद सिलेंडर की अलग ही अहमियत होती है।

कितने भी परिवार का खाना बनाना हो सिलेंडर पर फटाफट आसानी से बन जाता है। लेकिन जब सिलेंडर में गैस खत्म हो जाता है तो बड़ी मुश्किल होती है। क्योंकि गैस कब खत्म होगा ये अंदाजा लगाना सभी के लिये मुश्किल होता है। कभी-कभी तो ऐसा हो जाता है कि खाना बनने के क्रम में गैस खत्म हो जाता है। उस वक्त बहुत मुश्किल हो जाती है। बिहारवासियों की जल्द ही ये मुश्किल खत्म होने वाली है। राज्य सरकार के द्वारा स्मार्ट प्रीपेड मीटर की तर्ज पर स्मार्ट सिलिंडर लगाने का कार्य राज्य सरकार के द्वारा किया जायेगा। इंडियन ऑयल निगम जल्द ही मार्केट में ऐसे सिलेंडर लेकर आ रहा है। इस स्मार्ट सिलेंडर का नाम कम्पोजिट सिलेंडर है। अभी तक ये सिलेंडर दिल्ली और हैदराबाद जैसे बड़ों शहरों में उपलब्ध है। 

लेकिन जल्द ही बिहार के पटना, मुजफ्फर और गया जिलों में कम्पोजिट सिलेंडर मिलेंगे। इस सिलेंडर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें सेंसर लगा हुआ है जिससे पता चला जायेगा कि आपके सिलेंडर में कितना गैस बाकी है। आपको बता दें कि लोहे के सिलिंडर की तुलना में इस सिलेंडर का वजन लगभग आधा होता है। इसके साथ ही सिलेंडर के कुछ हिस्से पारदर्शी होंगे, जिससे ग्राहक आसानी से देख पायेंगे कि कितनी गैस बची है। इस सिलेंडर को खरीदने के लिये ग्राहकों को 10 किलो वाले सिलेंडर के लिए 3350 और 5 किलो वाले सिलेंडर के लिए 2150 रुपए देने होंगे। इसके साथ ही साथ आप अपने पुराने सिलेंडर से इसे एक्सचेंज भी करवा सकते हैं।

Around The Web

Uttar Pradesh

National