Haryana : मुआवजे और बुढ़ापा पेंशन के ऊपर खतरा जाने क्या बदलाव हो सकते है

  1. Home
  2. HARYANA

Haryana : मुआवजे और बुढ़ापा पेंशन के ऊपर खतरा जाने क्या बदलाव हो सकते है

Haryana : मुआवजे और बुढ़ापा पेंशन के ऊपर खतरा जाने क्या बदलाव हो सकते है


K9Media

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है और तीसरे दिन भी हंगामा होने के आसार हैं। वहीं आज तीसरे दिन सदन में कुल 55 प्रश्न पूछे जाएंगे। ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला पिछले बजट सत्र में सभी विभागों को आवंटित बजट की जानकारी पूछेंगे। सत्तापक्ष और विपक्षी विधायक कुल 55 प्रश्न पूछेंगे।

महम के निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू वृद्धावस्था पेंशन का मामला उठाएंगे कि किन कारणों से बार-बार वृद्धों की पेंशन बंद की जा रही है। किरण चौधरी और अभय सिंह चौटाला किसानों के मुआवजे का मुद्दा सदन में रखेंगे और सरकार से सवाल पूछेंगे। गुरुग्राम के बादशाहपुर के विधायक राकेश दौलताबाद शहरों में क्लीनिक खोलने के संबंध में सरकार से सवाल पूछेंगे।

बीते दिन अवैध खनन पर हुआ हंगामा

सदन में बीते दिन अवैध खनन पर हंगामा हुआ। विपक्ष ने सरकार पर अवैध खनन माफिया से मिलीभगत होने के आरोप लगाए। खनन मंत्री ने वर्ष 2009 में कांग्रेस सरकार के समय FIR और खनन पर रिकवरी का आंकडा पेश किया तो विपक्ष ने विरोध जताना शुरू कर दिया। कांग्रेस सरकार के समय में 7 साल में 31 करोड़ रुपए वूसले गए।

CM ने कहा कि कांग्रेस सरकार में 2005 से 2014 तक 1260 करोड़ आया। हमनें 2016 से वर्ष 2021-22 तक 4660 करोड़ रुपए वसूला। प्रति वर्ष 650 करोड़ रेवन्यू आया। आप 130 करोड़ रुपए सालाना ला रहे हैं। बाकी अवैध वसूली कर रहे थे। तब हुड्‌डा ने कहा कि यदि आमदनी थी तो प्रदेश पर कर्जा कैसे बढ़ गया। तब CM ने कहा कि प्रदेश पर कर्जा नहीं बढ़ा। समय आने पर जवाब दूंगा।

दोनों ने एक दूसरे पर कसे तंज

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हुड्‌डा पर तंज कसते हुए कहा कि लहजे में कसक, चेहरे पर नकाब, लिए फिरते हैं, जिनके खुद के खाते खराब हैं, वे मेरा हिसाब लिए फिरते हैं। हुड्‌डा ने कहा कि आज प्रदेश सरकार पूछ रही है कि लहजा मेरे ओर न देख, जुबां तो खोल, नजर तो मिला, जवाब तो दें, मैं कितनी बार लुटा हूं, मुझे हिसाब तो दें। CM ने जवाब दिया कि महफिल में जो हमें दाद देने से कतराते हैं, सुना है तन्हाई में वे हमारी शायरी गुनगुनाते हैं। तब हुड्‌डा ने कहा कि मैंने सुना है कि आप अपने घर बैठकर हमारी शायरी गुनगुनाते हो।

Around The Web

Uttar Pradesh

National