ब्लाईन्ड मर्डर की घटना में शिकायतकर्ता ही निकली षड़यंत्रकारी आरोपी, सोनीपत पुलिस ने किया गिरफतार

  1. Home
  2. HARYANA
  3. SONIPAT

ब्लाईन्ड मर्डर की घटना में शिकायतकर्ता ही निकली षड़यंत्रकारी आरोपी, सोनीपत पुलिस ने किया गिरफतार

ब्लाईन्ड मर्डर की घटना में शिकायतकर्ता ही निकली षड़यंत्रकारी आरोपी, सोनीपत पुलिस ने किया गिरफतार


ब्लाईन्ड मर्डर की घटना में शिकायतकर्ता ही निकली षड़यंत्रकारी आरोपी, सोनीपत पुलिस ने किया गिरफतार, घटना में प्रयुक्त कस्सी बरामद, न्यायालय में पेशकर भेजा जेल

पुलिस अधीक्षक श्री जशनदीप सिंह रंधावा ने अपने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, प्रबन्धक थाना एवं यूनिट प्रभारियों को अपराधियो एवं असामाजिक तत्वो की धरपकड़ के सख्त निर्देश दिये हुये है। इन्हीं निर्देशों की पालना करते हुये जिले के थाना मुरथल की पुलिस ने ब्लाईन्ड मर्डर की घटना में शिकायतकर्ता षड़यत्रकारी महिला आरोपी कोे गिरफतार किया है। गिरफतार महिला आरोपी सन्तोष पत्नी रणधीर निवासी भूरी जिला सोनीपत की रहने वाली है।
      इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि गत   14 अक्तूबर 2016 को सन्तोष पत्नी रणधीर निवासी भूरी ने थाना मुरथल में शिकायत दी थी कि मेरे पति रणधीर की किसी नामपता नामालूम व्यक्तियों ने तेजधार हथियार मारकर हत्या कर दी है। इस घटना का उक्त सन्तोष के कथनानुसार कथन अंंिकत कर भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं के अन्तर्गत थाना मुरथल में अभियोग दर्ज किया गया।
अनुसंधान टीम में नियुक्त स0उ0नि0 कटार सिंह ने अपनी पुलिस टीम के साथ आरोपियों की खोजबीन करते हुये घटना में संलिप्त आरोपियों सतीश पुत्र बलवान व विनोद पुत्र रामकुमार निवासी बिधलान को पहले ही गिरफतार कर लिया गया था। गिरफतार आरोपियों से प्रारम्भिक पूछताछ करने पर आरोपी विनोद ने अपने किये अपराध की स्वीकारोक्ति करते हुये बताया था कि अपनी बुआ सन्तोष के कहने पर अपने साथी सतीश के साथ मिलकर घरेलू कलह के चलते कस्सी मारकर हत्या करने घटना को अन्जाम दिया था। गिरफतार आरोपियों को न्यायालय में पेशकर पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया था।
 रिमाण्ड अवधि के दौरान अनुसंधान टीम द्वारा कार्यवाही करते  हुये घटना में षडयंत्रकारी महिला आरोपी सन्तोष पत्नी रणधीर निवासी भूरी को गिरफतार कर लिया गया है। गिरफतार आरोपियों के बताये अनुसार घटना में प्रयुक्त कस्सी को भी बरामद कर लिया गया है। गिरफतार आरोपियों कोे न्यायालय मे पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।  

the complainant turned out to be a conspirator Sonepat police arrested

Around The Web

Uttar Pradesh

National