पहले किया पत्नी का कत्ल, फिर लाश के साथ रात भर सोता रहा पति

उत्तरप्रदेश के सहारनपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और उसके बाद लाश के पास लेटा रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक घटना थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी की है। जहां पति-पत्नी रहते थे। 45 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी सहारनपुर में होमगार्ड के पद पर तैनात था, जबकि आरोपी पति नगर निगम में सफाई कर्मचारी है।
पति-पत्नी का काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में गुस्से में पति ने पत्नी की लाठी-डंडे से मारकर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी की खून से सनी लाश को जमीन पर छोड़कर खुद सुबह तक पलंग पर सोता रहा।
हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि पति-पत्नी का काफी समय से आपसी विवाद चल रहा था। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि पति को जेल भेज दिया गया।