किसान पहले कृषि बिलों को अपनाए ,फिर कमी और खामियां बताए।

  1. Home
  2. HARYANA

किसान पहले कृषि बिलों को अपनाए ,फिर कमी और खामियां बताए।

किसान पहले कृषि बिलों को अपनाए ,फिर कमी और खामियां बताए।


हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसानों को सलाह दी कि वे उन्नतीशील बनें और खेती में नए-नए प्रयोग करें। किसान खेती को व्यापारिक ढंग से लें। उन्नतीशील किसान प्राकृतिक व आर्गेनिक खेती करते हुए सामान्य किसानों से कई गुणा आय हासिल कर रहे हैं। इसलिए आम किसानों को कोई भी नया प्रयोग करते समय हिचकना नहीं चाहिए। मनोहर लाल ने तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों को दोटूक कहा कि इन कानूनों में कुछ भी गलत नहीं है। यदि किसानों को इनमें कोई कमी लगती है तो वह उसकी जानकारी दें, लेकिन यह तब तक नहीं पता चल सकता, जब तक किसान इन कानूनों को अपनाकर परख नहीं लेते। किसान पहले इन कानूनों को अपनाएं और फिर इसकी खुबियों व कमियों के बारे में बताएं।

Around The Web

Uttar Pradesh

National