महिला अधिकारी ने चपरासी पर लगाया अभद्रता व उत्पीडऩ का आरोप

  1. Home
  2. HARYANA
  3. GOHANA

महिला अधिकारी ने चपरासी पर लगाया अभद्रता व उत्पीडऩ का आरोप

महिला अधिकारी ने चपरासी पर लगाया अभद्रता व उत्पीडऩ का आरोप


महिला अधिकारी ने चपरासी पर लगाया अभद्रता व उत्पीडऩ का आरोप
 गोहाना : अरुण कुमार 
सरकारी विभाग की महिला अधिकारी ने अपने कार्यालय के चपरासी पर अभद्रता और उत्पीडऩ का आरोप लगाया है। आरोपित ने अधिकारी के मोबाइल पर विडियो भी भेजी। अधिकारी की शिकायत पर शहर थाना गोहाना में मामला दर्ज किया गया।
  महिला अधिकारी ने पुलिस को शिकायत दी कि उसने करीब पांच दिन पहले ज्वाइन किया था। कार्यालय के चपरासी ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया था लेकिन वह उसके व्यवहार को नजरअंदाज करती रहीं। आरोपित ने अश्लील इशारे किए। आरोपित ने सभी सीमाओं को पार करके बृहस्पतिवार की रात करीब सवा बारह बजे अधिकारी के मोबाइल पर रोमांटिक विडियो भेज दी। आरोपित महिला अधिकारी के चालक से भी उनके बारे में पूछताछ करता था। शुक्रवार को अधिकारी ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर चपरासी के मामला दर्ज किया गया। चपरासी पर कार्यस्थल पर यौन उत्पीडऩ व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

महिला अधिकारी ने चपरासी पर लगाया अभद्रता व उत्पीडऩ का आरोप

Around The Web

Uttar Pradesh

National