हरियाणा में इस महीने राशन डिपुओं पर 11 लाख से अधिक गरीब परिवारों को सरसों का तेल नहीं मिल सकेगा।

  1. Home
  2. HARYANA

हरियाणा में इस महीने राशन डिपुओं पर 11 लाख से अधिक गरीब परिवारों को सरसों का तेल नहीं मिल सकेगा।

हरियाणा में इस महीने राशन डिपुओं पर 11 लाख से अधिक गरीब परिवारों को सरसों का तेल नहीं मिल सकेगा।


हरियाणा में इस महीने राशन डिपुओं पर 11 लाख से अधिक गरीब परिवारों को सरसों का तेल नहीं मिल सकेगा। बाजार में सरसों के ऊंचे दाम के चलते मंडियों में इस बार सरकारी खरीद एजेंसियां सरसों की खरीद नहीं कर पाई हैं। इससे हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति और विपणन महासंघ लिमिटेड (हैफेड) के पास सरसों तेल निकालने के लिए एक दाना नहीं बचा है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने अगले आदेशों तक राशन डिपुओं में सरसों का तेल नहीं देने के आदेश जारी कर दिए हैं।

हरियाणा में अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) और गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के परिवारों को हर महीने दो लीटर सरसों का तेल 20 रुपये प्रति लीटर प्रति परिवार की दर से उपलब्ध कराया जाता है।

Around The Web

Uttar Pradesh

National