राहुल गांधी के घर खाने पर पहुंचे सोनीपत के किसान, प्रियंका गांधी ने सोनीपत की महिलाओं को लगाया गले, हरियाणवी गाने पर झमकर किया डांस, देखिये वीडियो

  1. Home
  2. Breaking news

राहुल गांधी के घर खाने पर पहुंचे सोनीपत के किसान, प्रियंका गांधी ने सोनीपत की महिलाओं को लगाया गले, हरियाणवी गाने पर झमकर किया डांस, देखिये वीडियो

rahul gandhi

k9media.live


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के बाद लगतार अलग-अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले कांग्रेस नेता हाल ही में हरियाणा के सोनीपत में महिलाओं के साथ खेतों में धान रोपते नजर आए थे। इन महिलाओं को आज राहुल गांधी ने 10 जनपथ पर लंच के लिए बुलाया। जहां महिलाओं के संग राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने बैठकर लंच किया। इसके बाद सोनिया गांधी महिलाओं के साथ हरयाणवी सांग पर थिरकती नजर आईं। इसका वीडियो राहुल गांधी ने शेयर किया है। 

राहुल गांधी ने आज एक वीडियो शेयर किया, जिसमें हरियाणा के सोनीपत की कुछ महिलाएं सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के साथ हरियाणवी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। करीब 12 मिनट के इस वीडियो में सोनीपत की कुछ महिलाओं को दिल्ली लाना, घुमाना और आखिर में सोनिया, प्रियंका और राहुल से मुलाकात शामिल है। वीडियो में राहुल प्रियंका गांधी के आवास पर पहुंची इन महिलाओं से पूछते नजर आ रहे हैं- दिल्ली कैसी रही, आप गईं या नहीं? इसके बाद सोनिया, प्रियंका और राहुल उनके साथ लंच करते नजर आ रहे हैं। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि किसान भारत की ताकत हैं और ‘अगर हम उनकी बात सुनें और उनकी बात समझें तो देश की कई समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। राहुल ने हरियाणा के सोनीपत में किसानों और उनके परिवारों के साथ हुई बातचीत का एक वीडियो साझा किया, जहां उन्होंने खेतों में हल चलाया था और बाद में उनके साथ रोटी भी खाई थी।

उन्होंने 8 जुलाई को सोनीपत जिले के मदीना गांव की यात्रा की थी और किसानों से उनके खेतों में बातचीत की थी। 8 जुलाई को शिमला जाते वक्त राहुल ने सोनीपत के मदीना गांव में इन किसानों से मुलाकात की थी। राहुल ने खेत में ट्रैक्टर चलाया, धान की रोपाई की और किसानों के साथ खाना भी खाया। तब उन्होंने इन महिलाओं को दिल्ली आने का न्योता दिया था।  

वीडियो में 8 जुलाई को सोनीपत के मदीना गांव में राहुल गांधी महिलाओं के साथ बातचीत करते हुए दिख रहे हैं। राहुल महिलाओं से उनकी समस्या और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के बारे में पूछते हैं। इसके बाद एक महिला पूछती है- अपने बारे में तो कुछ बताओ? इस पर राहुल कहते हैं- मैं दिल्ली का हूं। फिर महिला बोलती है- हमें भी अपने घर बुलाओ? जवाब में राहुल कहते हैं- सरकार ने तो मेरा घर छीन लिया। खैर, आ जाओ दिल्ली दिखाता हूं। फिर राहुल गांधी ने प्रियंका से उनकी बात कराई।

राहुल ने प्रियंका को कहा कि इन महिलाओं को दिल्ली आना है। आपके घर ले आऊं। प्रियंका से बात होने के बाद पिछले शुक्रवार को राहुल गांधी ने स्पेशल गाड़ी भेजकर इन महिलाओं को दिल्ली बुलाया। उन्हें इंडिया गेट घुमाया। इसके बाद सभी महिलाएं प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी से भी मिलीं।

वीडियो के एक हिस्से में राहुल और दो किसानों तसबीर कुमार और संजय की बातचीत भी है। राहुल ने बातचीत के दौरान किसानों से पूछा- देश में सब कुछ प्राइवेट हो रहा है। इसका फायदा किसको हो रहा है? किसानों ने जवाब में कहा- देश के कुछ बड़े अमीर लोगों को। 

ये भी पढ़ें :

मोदी सरकार की जबरदस्त स्कीम ! यहां खाता खुलवाने पर मिलेगा 1.30 लाख का लाभ, जाने कौन उठा सकते हैं लाभ

हरियाणा के इस जिले में बिना तारों के घर-घर पहुंचेगी बिजली, जानिए क्या है सरकार की योजना

सरकार का किसानों के लिए तोहफा, अब कृषि यंत्रों पर दी जा रही 60 से 90 प्रतिशत सब्सिडी, जानिए कैसे उठाएं इस योजना का फायदा

Aadhaar News: आधार कार्डधारकों के लिए जरूरी सूचना, अगर नहीं करवाया यह काम तो सरकार देंगी बड़ा झटका, जानें

Haryana News : हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर आज से सोनीपत के दो दिवसीय दौरे पर

Air India Flight : उड़ती फ्लाइट में फिर किया पैसेंजर ने बड़ा बवाल, Air India के अफसर को मारा थप्पड़, जानिए क्या थी वजह

Teacher Recruitment 2023: टीचर के 1 लाख 70 हजार से अधिक पदों पर होगी बम्पर भर्ती, आवेदन के लिए आज अंतिम मौका

Bold Web Series: परिवार के साथ भूलकर भी ना देखें ये 5 वेब सीरीज, वरना हो जाएंगे शर्म से पानी पानी

हरियाणा में बाढ़ ने मचाई तबाही, देर रात सिरसा-फतेहाबाद में घग्गर के बांध टूटने से हालात बेकाबू, पलवल में भी यमुना नका पानी ओवरफ्लो

अगर खेत में लगा हुआ है बिजली का ट्रांसफार्मर, तो मिल रहे इतने हजार रूपए, जानें पूरी जानकारी

होटल में नाबालिग से रेप करने का मामला, पड़ोसी ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दिया वारदात को अंजाम

PM Modi France Visit : मैक्रों को चंदन का सितार, फर्स्ट लेडी को सिल्क साड़ी, फ्रांस में मैक्रों के साथ डिनर के दौरान बोले PM मोदी, 'ये दोस्ती वैश्विक भलाई के लिए...

Weather Alert Haryana: हरियाणा समेत इन राज्यों में आज बारिश की संभावना, सिरसा में बाढ़ का मंडराया खतरा

राजस्थान हाईकोर्ट में जूनियर पर्सनल असिस्टेंट के 59 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड ऐक्टर्स की हड़ताल का किया समर्थन, शेयर किया पोस्ट

RBI की किसानों को खास सौगात, अब खेत में बैठे- बैठे मिलेगा लोन, यहां जानें पूरी प्रक्रिया

आमजन के लिए आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार के इस कदम से जल्द कंट्रोल होंगे टमाटर के दाम

मेरी कहानी: मैं नई विवाहित हूं, लेकिन पति संतुष्ट नहीं कर पाता, इसलिए पड़ोसी लड़के के साथ संबंध बनाए

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National