Haryana News : विवाहिता पर ससुराल में मानसिक व शारीरिक अत्याचार

  1. Home
  2. Crime

Haryana News : विवाहिता पर ससुराल में मानसिक व शारीरिक अत्याचार

crime

इंजीनियर पति ने बेटी को बताया नाजायज औलाद


Haryana News : हरियाणा के अंबाला से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है, जहां विवाहिता को शादी के दो साल बाद ही दहेज के लिए प्रताड़ित करने व जन्मे बच्चे को पति द्वारा नजायज बताया गया है। जानकारी के मुताबिक, नारायणगढ़ के ब्रह्मपुरी कॉलोनी निवासी विवाहिता ने बताया कि उसकी 10 दिसंबर 2020 को गांव अंधेरी निवासी राजन के साथ शादी हुई थी। राजन पेशे से इंजीनियर है। शादी में उसके पिता ने ऑल्टो गाड़ी देने की बात कही, लेकिन उसके ससुर ने मारुति स्विफ्ट की डिमांड की। शादी में उसके ससुराल वालों के मुताबिक दहेज दिया।

पीड़िता ने कहा कि, शादी के कुछ दिन तक सब ठीक चला, लेकिन 3 महीने बाद मार्च 2021 में उसकी सास ने गर्भवती न होने पर ताने मारने शुरू कर दिए। कई बार मारपीट की कोशिश भी की। मार्च 2022 में वह गर्भवती हो गई। इस दौरान सास घर के काम का ज्यादा दबाव देने लगी। ससुराल वाले शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। वह अपने मायके नारायणगढ़ में आ गई। 2 अक्टूबर 2022 को उसके परिजन उसे ससुराल छोड़ने गए। यहां सास, ससुर और पति ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया और उसका बैग सड़क पर फेंक दिया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति विदेश भागने की ताक में था। उसने 5 अक्टूबर 2022 को ही पुलिस को शिकायत सौंपी। पुलिस द्वारा समझाने के बाद आरोपी उसे अपने साथ ससुराल ले गए। इसके 10 दिन के बाद आरोपी फिर मायके छोड़ गए। जब 15 दिसंबर 2022 को एक बेटी को जन्म दिया तो ससुराल वाले बेटी को देखने तक नहीं आए और उल्टा उसके ऊपर बदचलन का आरोप लगा दिया। पति कहता है कि यह मेरी बेटी नहीं, नाजायज औलाद है। महिला थाना पुलिस ने नारायणगढ़ के गांव अंधेरी निवासी सास, ससुर और पति राजन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।  

ये भी पढ़ें :

Delhi Sakshi Murder Case Update : दिल्ली पुलिस को मिला 'साक्षी हत्याकांड' का बड़ा सबूत

* Wrestlers Protest : पहलवानों के आंदोलन को लेकर आज कुरुक्षेत्र में होगा बड़ा ऐलान

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National