जर्मनी की गोरी को हुआ हरियाणवी छोरे से प्यार

  1. Home
  2. HARYANA

जर्मनी की गोरी को हुआ हरियाणवी छोरे से प्यार

ki

गांव मुंडलाना के सुमित तीन साल पहले पढ़ने के लिए जर्मनी गए


जर्मनी की बेटी और भारत के बेटे को पहली नजर में हुआ प्यार और हुए एक-दूजे के

पढ़े एक दूसरे की प्रेम कहानी

xs

भारत के हरियाणा में गांव मुंडलाना के सुमित तीन साल पहले पढ़ने के लिए जर्मनी गए। वहां जर्मनी की राजधानी बर्लिन में एक दिन रेलवे स्टेशन पर जर्मनी की रहने वाली पिया मर्लिन से मुलाकात हुई। पहली ही नजर में दोनों को प्यार हो गया और एक-दूजे को हो गए। उन्होंने छह माह पहले शादी रचाई। सुमित के साथ एक माह पहले पिया मर्लिन गांव मुंडलाना पहुंची तो उन्हें भारतीय और हरियाणा की संस्कृति खूब भा गई।

de

गांव मुंडलाना के हरिओम सेवानिवृत्त फौजी हैं। वे 10वीं तक पढ़े और आगे पढ़ना चाहते थे। परिवार के दबाव में उन्होंने नौकरी करनी पड़ी, जिससे उनका आगे पढ़ने का सपना बीच में रह गया। हरिओम की जब शादी तय हुई तो परिवारों वालों ने पत्नी से मुलाकात करवाना तो दूर मुंह तक नहीं देखने दिया। इसके बाद वे अपना सपना अपने इकलौते बेटे सुमित में देखने लगे। सुमित ने पिता के सपने को साकार करने के लिए खूब मेहनत की। मुंबई के अच्छे कालेज से 2017 में इंजीनियरिंग की और मुंबई में नौकरी करने लगे। यहां सुबह से रात तक काम में लगा रहना उसे नहीं भाया। इसके बाद 2020 में एमबीए करने के लिए जर्मनी में बर्लिन गए। अच्छे कालेज में दाखिला मिला और साथ में इंटरर्शिप के दौरान नौकरी करने लगे। एक दिन वे बर्लिन में रेलवे स्टेशन पर खड़े थे। उसी दौरान दूसरी ट्रेन से वहां पिया मर्लिन आई और दोनों में बातचीत हुई। पहली ही मुलाकात में वे एक-दूसरे को दिल दे बैठे। लगभग छह माह पहले एक-दूजे के हो गए। जनवरी 2023 में दोनों भारत आए और कई पर्यटन स्थलों पर घूमने के बाद अपने गांव मुंडलाना आए। वहां मर्लिन लगभग एक माह तक रही और सुमित के परिवार के साथ समय बीताया। हरियाणा और भारत की संस्कृति उसे खूब भाई। मर्लिन एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है और उसके पिता दूतावास में नौकरी करते हैं और इस समय चीन में हैं। मलिन शादी से पहले भी एक बार सुमित के गांव आई थी। हरिओम का कहना है कि वे भी चाहते हैं कि शादी से पहले एक-दूसरे को समझा जाए। उनकी सोच बेटे और पुत्रवधू ने पूरी कर दी।

sw

ये भी पढ़ें- 

70 साल के ससुर को दिल दे बैठी 28 साल की बहू, रचाई शादी, यहां जानिए इस अंधे प्यार की कहानी

India Earthquake Prediction- भारत में शक्तिशाली भूकंप आने की आशंका

अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी का नया सॉन्ग आउट

Rakhi Sawant- आदिल दुर्रानी से मांगे अपने 1.5 करोड़ रुपये

Deepika Padukone : पिंक चेकर्ड ओवरकोट के साथ ऑल-ब्लैक आउटफिट

सर, आपने कितनी बार प्यार किया है?: राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से कांग्रेस सांसद

Around The Web

Uttar Pradesh

National