Bharat Jodo Yatra: पंजाब में अलग अंदाज में नज़र आये राहुल गाँधी

- सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम
Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा पंजाब में शुरू हो चुकी है। पंजाब में यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी ने सबसे पहले छोटे साहिबजादों की याद में बने फतेहगढ़ साहिब स्थित गुरुद्वारे में माथा टेका उसके बाद राहुल गांधी रोजा शरीफ में माथा टेकने गए। आज राहुल गांधी लाल रंग की पगड़ी पहने नज़र आये, जिसे पहनकर वह यात्रा में चल रहे हैं। कल उन्होंने केसरी रंग की दस्तार सजाई थी।
पंजाब में सबसे ज्यादा सिक्योरिटी
पंजाब में राहुल को भारत जोड़ो यात्रा में सबसे ज्यादा सिक्योरिटी दी गई है। आगे-पीछे और दोनों तरफ पंजाब पुलिस ने सुरक्षा घेरा बना रखा है। इस यात्रा की शुरूआत में राहुल ने कहा देश में नफरत फैलाई जा रही है। RSS-BJP के लोग एक धर्म को दूसरे और एक भाषा को दूसरे से लड़वाने में लगे हुए हैं। उन्होंने देश का माहौल बिगाड़ कर रख दिया। हमें देश को मोहब्बत, एकता व भाईचारे का रास्ता दिखाना चाहिए।
सरहिंद से चली यात्रा
यात्रा सरहिंद से चल रही है। थोड़ी देर में यात्रा का मॉर्निंग ब्रेक होगा। सरहिंद की दाना मंडी में फ्लैग एक्सचेंज सेरेमनी में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भुपिंदर हुड्डा ने पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को यात्रा का फ्लैग सौंपा। पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा दो घंटे की देरी से 8 बजे शुरू हुई।
Also Read - सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें
राहुल गाँधी ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका
मंगलवार को अमृतसर पहुंचकर राहुल गाँधी ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका। इस दौरान उन्होंने केसरी रंग की पगड़ी पहनी। गोल्डन टेंपल के लिए राहुल गांधी की हरियाणा में अंतिम दिन की यात्रा के शेड्यूल में बदलाव किया गया। उन्हें अंबाला में शाम को पैदल चलकर शंभू बॉर्डर से पंजाब में जाना था। सुबह की यात्रा के बाद इसे स्थगित कर दिया गया।
CM मान से राहुल गांधी और अन्य पद यात्रियों की सुरक्षा की मांग की गई। इस यात्रा के दौरान आम लोगों को कोई दिक्कत न हो इसके भी पुख्ता बंदोबस्त करने की मांग की गई है। राहुल गांधी की पैदल यात्रा में पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।
ये भी पढ़ें : Joshimath Crisis: जोशीमठ में जमीन धंसने का सच!
ये भी पढ़ें : Haryana News: बढ़ी एक और सरपंच की मुश्किलें
ये भी पढ़ें : Joshimath : संकट की वजह से लोगों के घरों पर लगे लाल निशान