Punjab : सरकारी कार्यालयों में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप

  1. Home
  2. PUNJAB

Punjab : सरकारी कार्यालयों में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप

punjab


Punjab : ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप धालीवाल ने कार्यालय कृषि रंजीत एवेन्यू, बी.डी.पी.ओ. वेरका, बी.डी.पी.ओ. चोगावां और भला खंड मिल के कार्यालय में आज औचक निरीक्षण कर ड्यूटी पर अनुपस्थित कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। धालीवाल ने कहा कि अगर वे सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ड्यूटी नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

read more-  CIA-2 स्टाफ सोनीपत ने 14 साल से फरार मोस्ट वान्टेड संदीप गिरफ्तार

सरकार की छवि पर असर

धालीवाल ने अधिकारियों व कर्मचारियों को उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने आगे कहा कि लोग दूर-दूर से अपना काम करवाने के लिए सरकारी दफ्तरों में  आते हैं और अधिकारियों व कर्मचारियों के उपस्थित न होने पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जिसका असर सरकार की छवि पर पड़ता है। 

Read more Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम से बाबा ने फिर ललकारा, हिन्दू राष्ट्र हो हमारा | Dhirendra Shastri

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम

धालीवाल ने कहा हमारी सरकार लोगों को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है और सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम कर रही है। अब हर आम आदमी को सरकारी दफ्तरों में काम कराने में कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है और लोगों का काम समय पर हो रहा है सरकार के बारे में लोगों की जो सोच है वो सच साबित हुई है। 

Read more-  कर्मचारियों ने चोरी कर बेच खाया कम्पनी का 40 लाख का चिकन, अब हुए गिरफ्तार

कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा किया जा रहा

यह पहली बार है जब सरकारी कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों को पूरा किया जा रहा है सरकारी कर्मचारियों का कर्तव्य है कि वे अनुशासित तरीके से अपना कर्तव्य निभाएं और लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न झेलनी पड़े।

ये भी पढ़ें-

IND vs AUS Test Match Day 2 : कंफ्यूजन में अंपायर ने कोहली को दिया आउट

7th Pay Commission: सरकारी कर्मचार‍ियों को झटका! सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Nora Fatehi Dance Video : नोरा फतेही के हॉट डांस वीडियो ने इंटरनेट पर लगाई आग

शाही अंदाज में नजर आईं सोनाक्षी सिन्हा

Tajmahal Free में देखने का मौका

* Congress का BJP के विरोध में अनूठा तरीका

Nikki Yadav Death Case: पुलिस के हाथ लगे बड़े सुराग, पूरा परिवार हत्या में शामिल

Around The Web

Uttar Pradesh

National