Congress का BJP के विरोध में अनूठा तरीका

  1. Home
  2. Breaking news

Congress का BJP के विरोध में अनूठा तरीका

Congress

- शुरू किया 'कान पर फूल' अभियान


Karnataka: कर्नाटक में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर चुनावी राज्य में कांग्रेस, बीजेपी पर जमकर निशाना साध रही है। बीजेपी के विरोध में कांग्रेस ने 'कीवी मेले हूवा' (कान पर फूल) अभियान शुरू किया है। जिसका अर्थ है कि जनता को बेवकूफ बनाया गया है। कांग्रेस ने इस अभियान को जोरो - शोरों से शुरू कर दिया है। बेंगलुरु और दक्षिण कन्नड़ जिलों में कांग्रेस ने भाजपा के पोस्टरों पर 'कीवी मेले हूवा' (कान पर फूल) चिपकाकर भाजपा के खिलाफ 'पोस्टर युद्ध' भी शुरू कर दिया है।

शुरू किया 'कीवी मेले हूवा' अभियान

भाजपा द्वारा किए गए अधूरे वादों के खिलाफ अपना विरोध दिखाने हुए कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा के अंदर अपने कानों पर फूल चढ़ाने के एक दिन बाद अभियान को आक्रामक रूप से आगे बढ़ाया। सड़कों पर उतरकर कांग्रेस ने अब 'कीवी मेले हूवा' अभियान को तेज कर दिया है। बेंगलुरु शहर और मैंगलोर के कई हिस्सों में आज सुबह 'किवी मेले हूवा' के पोस्टर भाजपा की 'अचीवमेंट वॉल' पेंटिंग और कई पोस्टर देखे जा सकते हैं।

कान में फूल लगा कर पहुंचे थे कांग्रेस नेता

कांग्रेस ने शुक्रवार को भाजपा सरकार पर 2018 के अपने घोषणापत्र के 90 प्रतिशत वादों को पूरा करने न करने और 2022-2023 के बजट के आवंटित धन का केवल 56 प्रतिशत उपयोग करने के लिए निशाना साधा था। विधानसभा में कल कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार और अन्य कांग्रेस विधायकों ने कानों पर फूल रखकर यह बात दिखाई कि बीजेपी लोगों को 'फूल' बना रही है।

ये भी पढ़ें-

Nikki Yadav Death Case: पुलिस के हाथ लगे बड़े सुराग, पूरा परिवार हत्या में शामिल

Mahashivrari 2023: महाशिवरात्रि पर नहीं रहेगी कोई इच्छा अधूरी, बस इन 10 उपायों में से आज कर लें कोई भी एक

कोर्ट मैरिज के बाद पति का हाथ थामे ढोल की ताल पर जमकर डांस करती दिखीं स्वरा भास्कर

Twitter Office Closed in India- एलन मस्क ने ट्विटर के 3 में से 2 ऑफिस को किया बंद

Nikki Yadav Murder Case Updates : पुलिस ने जुटा लिए सारे अहम सुराग और सबूत

पंजाब में आप विधायक को क्लीन चिट देने से मचा बवाल - विपक्ष ने लगाया सरकार पर बेईमानी करने का आरोप

Shehzada Movie Review : कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म को मिली दमदार ओपनिंग

अजमेर में दिल दहलाने वाला हादसा - आग की चपेट में आए दस मकान

Alia Bhatt ने शेयर की बच्ची की तस्वीर, फैंस बोले क्या ये राहा कपूर है?

Around The Web

Uttar Pradesh

National