हरियाणा में मौसम विभाग का अलर्ट, 13 जिलों के लिए चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने प्रदेश में मौसम का जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसके अनुसार राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 22, 23, 24 और 25 अप्रैल को कुछ स्थानों पर लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में तापमान और भी बढ़ सकता है और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
इन जिलों में जारी किया येलो अलर्ट
IMD ने कहा है कि आज प्रदेश के 13 जिलों में हीट वेव का असर देखने को मिल सकता है। इन जिलों में सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूह, झज्जर, रोहतक, पलवल और फरीदाबाद शामिल हैं। उतर हरियाणा के जिलों में कोई अलर्ट नहीं है। राजस्थान के साथ लगते जिलों में गर्मी बढ़ने के आसार हैं।
इन तारीखों में गर्मी तोड़ेगी रिकॉर्ड
IMD ने कहा है कि 22, 23, 24 और 25 अप्रैल को कुछ स्थानों पर लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में तापमान और भी बढ़ सकता है और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
बता दें कि हरियाणा में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग ने एक बार फिर तापमान को लेकर ताजी अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि हरियणा समेत दिल्ली में दिन के समय 10 से 15 किलोमीटर रफ्तर के साथ तेज हवाएं चलने वाली है।
मौसम विभाग ने कहा है कि हरियाणा व NCR में अगले 4 दिन भयंकर गर्मी पड़ने वाली है। IMD के मुताबिक, आज 13 जिलों में हीट वेव का असर दिखेगा। इसके लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।