हरियाणा में महिला सरपंच हुई सस्पेंड, जानिए बड़ी वजह

हरियाणा के सिरसा जिले में गांव बरुवाली-द्वितीय की महिला सरपंच कांता देवी (Kanta Devi) को जिला प्रशासन ने निलंबित कर दिया है।
खबरों की मानें, तो जांच में पता चला कि कांता देवी ने चुनाव लड़ने के लिए 8वीं का फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र लगाया था। इस गांव से कांता देवी और सोना देवी ने चुनाव लड़ा था।
कांता ने राजस्थान से 8वीं कक्षा पास का प्रमाण पत्र लगाकर नामांकन दाखिल किया था और फिर चुनाव जीतकर कांता देवी सरपंच बन गई थी। इसके बाद बाद में सोना देवी ने प्रशासन से शिकायत की थी।
उन्होंने आरोप लगाया था कि कांता देवी की शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र सही नहीं है। इसकी जांच होनी चाहिए।
जांच में कांता देवा का प्रमाण पत्र फर्जी मिला है। जिसके बाद प्रशासन ने सरपंच को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए है।