आज का राशिफल, जानिए क्या कहते है आज आपके सितारें

  1. Home
  2. home

आज का राशिफल, जानिए क्या कहते है आज आपके सितारें

horoscope


मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको नए लोगों से संपर्क करना, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज आपकी वाणी के असर से अपने बिगड़े हुए काम को बनाने में सफल रहेंगे। आज आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। इसके अलावा परिवार के चल रहे मतभेदों को दूर करने का भी प्रयास करें।


वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला  है। आज किसी नए काम की शुरुआत होगी। पुराना रुका हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आज आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। किसी विशेष काम को लेकर लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आज का दिन आपका कोई बड़ा काम भी पूरा हो सकता है। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का  सामना करना पड़ सकता है। वहीं परिवार में लोग आज आपके विरोध में खड़े हो सकते हैं। किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। आज आप अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। व्यापार में किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। वरना धोखा मिल सकता है।


कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।  हालांकि, आज परिवार में कोई दुखद घटना मिल सकती है। जिसकी वजह से आपका मन अशांत हो जाएगा। व्यापार में आज लाभ के योग बनेंगे। संपत्ति संबंधी कार्यों को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। जिससे आपको फायदा होगा।


सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज अच्छा रहेगा। शेयर मार्केट में काम कर रहे लोगों को आज  लाभ होगा। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।


कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा। आप जिसका काम को लेकर बहुत दिनों से तनाव में है। आज आपका वो काम पूरा हो जाएगा। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। इसके अलावा आज घर में कोई नया मेहमान भी आ सकता है। आज अपनी वाणी पर कंट्रोल रखे। पैतृक संपत्ति में आपको आपका अधिकार आज मिल जाएगा।


तुला राशि 

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक ही रहेगा। आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संपत्ति संबंधी विवादों से बचने की कोशिश करें।  आज आपका आपकी पत्नी से मतभेद भी हो सकता है। परिवार में लोग आपके व्यवहार से परेशान नजर आ सकते हैं। इसलिए अच्छा होगा कि आप व्यापार कोई बड़ा रिस्क न लें।


वृश्चिक राशि


वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज आप पैसे का लेन-देन सोच विचार कर ही करें। वरना वापस मिलने की उम्मीद कम है। नए काम की शुरुआत करने से पहले सभी बातों को अच्छे से समझ लें। वरना आने वाले समय में आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है।

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। घर में आज मांगलिक कामों के योग बनेंगे। आज रुका हुआ धन भी आपको प्राप्त हो सकता है।  आज आपके घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। इसके अळावा आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है।

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को अधिकारियों से सम्मान मिलेगा। आज आपके मन की कोई बात पूरी हो सकती है। पत्नी के साथ आज आप किसी किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में चल रहा तनाव आज खत्म हो जाएगा। व्यवसाय में लाभ के योग है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। व्यापार में आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी। किसी को धन उधार के रूप में देना नुकसानदायक होगा। आज आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।


मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। किसी बात को लेकर मन अशांत रहेगा। व्यापार में नुकसान की संभावना है। आज आपके किसी बड़े काम में रुकावट भी आ सकती है, जिस कारण आप परेशान रहेंगे। परिवार में आज आपसी तनाव भी बढ़ सकता है। आज आप किसी नए काम की शुरुआत सोच समझकर ही करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National

News Hub