Adani Group Stock : अडाणी ग्रुप के कारण शेयर मार्केट में हाहाकार, ग्रुप के 10 शेयरों में भारी गिरावट

सेंसेक्स ने खाया 450 अंक का गोता
Adani Group Stock : अडानी ग्रुप शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। आज ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी Adani Enterprises में 7 फीसदी के करीब गिरावट देखने को मिली है। शेयरों में लगातार गिरावट के चलते अडाणी ग्रुप का मार्केट कैपिटलाइजेशन गिरकर 100 बिलियन डॉलर से भी नीचे पहुंच गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रुप की 10 कंपनियों का मार्केट कैप मंगलवार को गिरकर 8,20,915 करोड़ रुपए रह गया है।
जानकारी के मुताबिक,कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते आज यानी बुधवार 22 फरवरी 23 को शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स करीब 450 अंक टूटकर 60,200 के करीब ट्रेड कर रहा है। निफ्टी भी करीब 140 अंक नीचे है। ये 17,700 के करीब कारोबार कर रहा है। बाजार की बिकवाली में बैंकिंग और IT स्टॉक्स सबसे आगे हैं।
सभी 10 शेयरों में गिरावट
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में गिरावट है। अडाणी ग्रुप के सभी 10 शेयरों में गिरावट है। ये 7% से ज्यादा टूटा है। अडाणी पावर, ट्रांसमिशन, ग्रीन एनर्जी, टोटल गैस, और विल्मर में 5-5% की गिरावट है। जानकारी के मुताबिक, अडाणी पावर, ट्रांसमिशन, ग्रीन एनर्जी, टोटल गैस, और विल्मर में 5-5% की गिरावट है। असल में ब्लूमबर्ग के हवाले से यह खबर आ रही है कि अडानी ग्रुप ने अपने रेवेन्यू ग्रोथ टार्गेट में पहले के टारगेट से कटौती कर दी है।
ये भी पढ़ें-
* Biden in Warsaw : यूक्रेन में रूस को कभी जीत नहीं मिलेगी
* अंबाला में स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड:4 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े
* IPL 2023 : फैन्स खुद तय करेंगे कैमरा एंगल, ये है मास्टरप्लान
* विदेश मंत्री का राहुल गांधी को करारा जवाब
* सरकारी विभागों से ली गई 7200 एकड़ जमीन पर बन रहा हिसार एयरपोर्ट और एविएशन हब – डिप्टी सीएम