उत्तर प्रदेश : एक नाबालिग ने 2 बच्चो को मारी कार से टककर , मौके पर दोनों की हुई मौत

हाल ही में हुए पुणे पोर्श कार एक्सीडेंट जैसा एक और मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर से आया है। जहां एक नाबालिग ने गाड़ी चलाते वक्त दो बच्चों को कुचल दिया। आरोप है कि नाबालिग के पिता ने उसे दोबारा गाड़ी दिलाई और कुछ ही महीनों बाद ही गाड़ी का फिर से एक्सीडेंट हो गया। दूसरे एक्सीडेंट में चार लोग घायल हुए। जानकारी के अनुसार दोनों मामलों में केस तो दर्ज हुआ लेकिन किसी को अरेस्ट नहीं किया गया।
आरोपी नाबालिग के पिता एक डॉक्टर हैं। दोनों मामलों में उनके खिलाफ भी केस दर्ज हुआ था।
पहली घटना पिछले साल अक्टूबर में घटित हुई थी। 15 साल के लड़के पर आरोप है कि उसने दो बच्चों पर गाड़ी चढ़ाई और उन्हें वहीं छोड़कर भाग निकला। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सागर और आशीष के तौर पर हुई। एक्सीडेंट के वक्त नाबालिग के साथ उसके तीन दोस्त भी गाड़ी में थे। IPC की धारा 304A के तहत मामला दर्ज हुआ। जांच भी की गई लेकिन उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।
दूसरी घटना 31 मार्च की है जिसमे उसी नाबालिग की गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ था और उसमे पर चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। IPC की धारा 279 और 338 (लापरवाही से गाड़ी चलाना) के तहत केस दर्ज हुआ। लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पुणे पोर्श केस के बाद अब UP पुलिस एक्शन में आई है। 22 मई को दोनों मामले में आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर जुवेनाइल होम भेज दिया गया है।