Haryana Police: हरियाणा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 5 बदमाश चढ़े हत्थे

Haryana Police: हरियाणा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 5 बदमाश चढ़े हत्थे
Haryana Police: हरियाणा की अंबाला पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। हरियाणा और पंजाब समेत 4 राज्यों के लिए सिर दर्द बने 5 बदमाशों को काबू किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली 2 गाड़ियां, अवैध हथियार और 15 भेड़ बरामद की है। आरोपी 20 मामलों में गिरफ्तार हो चुके हैं।
इनके अलावा लूटपाट और डकैती के 31 मामले ऐसे हैं, जिनमें आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। आरोपियों ने हरियाणा और पंजाब ही नहीं, हिमाचल और जम्मू में भी वारदात को अंजाम दिया है।
पुलिस ने आशंका जताई है कि आरोपियों के तार पाकिस्तान तक जुड़े हुए हैं। SP जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि अंबाला CIA-1 की टीम ने 25 सितंबर को नग्गल थाना के अंतर्गत आने वाले गांव में बंदूक के दम पर 60 भेड़ लूटने के मामले में हिमाचल के चंबा निवासी सलीम को गिरफ्तार किया था।
गहन पूछताछ में आरोपी ने 4 अन्य के नाम उगले। आरोपियों ने नग्गल एरिया में भैंस चोरी की 2 वारदातों को भी अंजाम दिया था। आरोपी पहले भी जेल की हवा खा चुके हैं। 4 जम्मू कश्मीर और एक आरोपी हिमाचल का रहने वाला है।
SP रंधावा ने बताया कि आरोपियों ने 25 सितंबर की रात को नग्गल एरिया में बंदूक की नोक पर 60 भेड़ लूट ली थी। CIA-1 मामले की जांच कर रही थी। पड़ोसी जिले पटियाला में भी वारदात को अंजाम दिया था। गाड़ी की डिटेल जुटाई थी।
CIA-1 ने 26 अक्टूबर को हिमाचल के चंबा निवासी सलीम को गिरफ्तार किया था। आरोपी इन दिनों पंजाब में रह रहा था। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेने के बाद 4 अन्य आरोपियों को भी 28 अक्टूबर को CIA-1 ने गिरफ्तार किया था।
आरोपी जफ्फर अली, असनदीप उर्फ आशीक, मखनदीप और लयाकत अली जम्मू के गांव माहीचक (जम्मू) के रहने वाले हैं। SP रंधावा ने बताया कि आरोपी वारदात में महिंद्र पिकअप को इस्तेमाल करते थे। आरोपी जिस भी जिले में वारदात को अंजाम देते थे, वहां की नंबर प्लेट लगा लेते थे।
आरोपी वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी स्विफ्ट गाड़ी में रेकी करते थे। पुलिस ने दोनों गाड़ी को भी बरामद कर लिया है। साथ ही देसी पिस्टल और 15 भेड़ रिकवर की है।
रंधावा ने बताया कि पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ। आरोपी बहुत बड़ी गैंग से जुड़े हुए हैं। गैंग का मुख्य मास्टरमाइंड मखनदीप पर भी 13 मुकदमे दर्ज है। आरोपी के खिलाफ जम्मू में 307 का पर्चा दर्ज था। 2016 में स्नैचिंग का मुकदमा दर्ज है।
साल 2022 में लुधियाना में 3 मुकदमे डकैती और जम्मू के कठवा में भी पशु तस्करी के कई मुकदमे दर्ज हैं। चंडीगढ़ और पंजाब में भी चोरी के मुकदमे दर्ज है। लयाकत अली पर भी 3 मुकदमे दर्ज है। आरोपी नशा तस्करी करता रहा है। लूटपाट और चोरी के मुकदमे पहले भी दर्ज है। आरोपी पहले पकड़ा भी जा चुका है। पुलिस इस मामले में गहन जांच कर रही है।