उत्तर-प्रदेश : अयोध्या में 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म , मां बोली - मेरी बच्ची की मुस्कान को कुचल दिया

  1. Home
  2. Breaking news

उत्तर-प्रदेश : अयोध्या में 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म , मां बोली - मेरी बच्ची की मुस्कान को कुचल दिया

up


अयोध्या के महाराजगंज थानाक्षेत्र स्थित एक गांव में अपहरण के बाद 4 साल की दलित बच्ची से दरिंदगी की गई। घटना 26 अगस्त की है। बच्ची खेल रही थी, तभी युवक सलमान उसे उठा ले गया। अपने घर में ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। काफी देर तक जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिवार ने तलाश की।
बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर घरवाले सलमान के घर पहुंचे। वहां बच्ची खून से लथपथ मिली। भीड़ देखकर आरोपी सलमान मौके से फरार हो गया। घरवालों ने बच्ची को अस्पताल में एडमिट कराया। पुलिस को सूचना दी। मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची से रेप की पुष्टि हुई है।

मां का दर्द छलका 
'मेरी फूल सी बच्ची अभी ठीक से बोल भी नहीं पाती है। जो उसे प्यार से आवाज लगा दे, उसकी गोद में मुस्कुराकर चली जाती है। उस दरिंदे ने मेरी बच्ची की मुस्कराहट को ही कुचल दिया। उसने प्यार से बुलाया और वो उसके साथ चली गई। घर ले जाकर बच्ची के साथ दरिंदगी की। गाल पर बुरी तरह काटा, वो पूरी तरह खून से लथपथ थी।
हमने जिस हालत में उसे देखा तो वो दर्द से बिलख रही थी। हमें समझ नहीं आ रहा था कि एक बच्ची का पिता इतनी घिनौनी हरकत कैसे कर सकता है। वह हमारे घर भी आता था, उसकी बच्ची भी मेरी बेटी के साथ खेलती थी। अब तो वो हर किसी से डर जाती है, यहां तक की, मेरी गोद में भी नहीं आ रही।'

नानी ने बताई कहानी 
दोपहर दो बजे के आसपास अचानक बच्ची लापता हो गई। हमें लगा कि कहीं आस-पास खेल रही होगी। दो से तीन घंटे तक जब बच्ची नहीं मिली तो हम लोगों ने ढूंढना शुरू किया। थोड़ी देर बार सलमान के घर से बच्ची के चीखने की आवाज सुनाई दी।
हम लोग दौड़कर वहां पहुंचे तो सलमान वहां से भाग निकला। बच्ची खून से लथपथ जोर-जोर से रो रही थी। उसके चेहरे और गले पर दांत काटने के निशान थे। यह देखकर हम लोगों के तो होश उड़ गए। सलमान हमारे घर के पास ही रहता है, उसकी एक खुद चार साल की बेटी है। मेरी नातिन भी उसकी बेटी के साथ खेलने जाया करती थी।
सलमान भी अकसर उसे गोद में उठाकर खिलाया करता था। इसलिए वह सलमान को भी पहचानती थी। बेटी की ऐसी हालत देखकर हमने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मेरी बच्ची को अस्पताल लेकर गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National