महिलाओं को क्यों पसंद आते हैं अपने से कम उम्र के मर्द, स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

प्यार उम्र, जाति, धर्म जैसी चीजों से परे हैं। इसलिए इंसान किसी से भी प्यार कर बैठता है। लेकिन उन्हें देखने वालों के मन में जरूर हजार सवाल उठते हैं। ऐसे ही एक प्रश्न 'क्यों खुद से कम उम्र के लड़कों को दिल दे बैठती हैं महिलाएं' का जवाब आप यहां जान सकते हैं।
इतिहास के पन्नों में ऐसी कई शादियां और रिश्ते हैं, जिसमें ज्यादा उम्र के लड़के अपने से कई साला छोटी लड़की के साथ संबंध रखते हैं। हर गुजरते साल के साथ यह चीज कहीं न कहीं लड़कियों के जिंदगी का सच भी बन गया था, जहां उन्हें हमेशा खुद से बड़े आदमियों से शादी करना पड़ता था।
लेकिन आज समय पूरी तरह बदल गया है। एक नया इतिहास लिखा जा रहा है, जिसमें औरतें अपने से छोटे उम्र के पुरुषों के साथ संबंध रखती हैं, उनसे शादी करती हैं। क्योंकि ऐसा करना अभी भी हमारे समाज में कोई नियम को तोड़ने जैसा है, इसलिए लोगों को यह बात मामूली नहीं लगती है। कई सारे लोगों के दिमाग में यह बात सवाल बनकर घूमते रहता है, कि आखिर महिलाएं कम उम्र के पुरुषों की तरह क्यों आकर्षित होती हैं?
जर्नल ऑफ सेक्स रिसर्च चैलेंज में छपी एक स्टडी में उन कारणों को खुलासा हुआ है, जिसकी वजह से महिलाएं अपने से कम उम्र के पुरुषों के प्रति आकर्षित होती है।
यह स्टडी 30 से 60 वर्ष की आयु की 55 महिलाओं से इंटरव्यू लेकर किया गया है, जो अपने से कम उम्र के पुरुषों के साथ कम से कम 5 साल तक रिलेशनशिप में थी।
इन कारणों से औरतों को पसंद आते हैं कम उम्र के पुरुष
स्टडी में पाया गया कि कई सारी औरतें अपने से कम उम्र के पुरुषों को इसलिए डेट करना पसंद करती हैं, क्योंकि ऐसा करने से सालों से चली आ रही सामाजिक प्रथा टूटती हैं, जिसमें मेल पार्टनर हमेशा उम्र में बढा ही होता था।
इसके साथ ही छोटे उम्र के पुरुषों के साथ सेक्सुअल लाइफ बहुत ज्यादा संतुष्टि से भरी होती है। ज्यादातर महिलाएं सेक्सुअल स्टेमिना के कारण अपने से कम उम्र के पुरुषों की ओर आकर्षित होती है।
कम उम्र के लड़कों के साथ कैसी होती है फिलिंग
कम उम्र के लड़के को डेट करते समय लड़कियों में कॉन्फिडेंस बढ़ने लगता है। उन्हें यह अहसास होता है कि वह आज भी किसी पर इंसान पर अपना जादू चला सकती हैं। कम उम्र के लड़के हमेशा उन्हें जवान महसूस कराते हैं।
ये चीजें भी बनती हैं वजह
कई महिलाओं को अपने उम्र के पुरुष बहुत ज्यादा आकर्षित नहीं करते हैं, क्योंकि उनमें उम्र के साथ एक कठोरता आ जाती है। इसलिए उन्हें अपने से छोटे उम्र के लड़के ज्यादा पसंद आते हैं।
इसके अलावा उम्र में छोटे पुरुष को डेट करना एक महिला के लिए आसान भी होता है, क्योंकि रिलेशनशिप में उसकी कही गई बातों की गंभीरता और अहमियत ज्यादा होती है। ऐसे रिश्ते में उनका ईगो हर्ट होने का खतरा सबसे कम होता है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस जो पति से हैं उम्र में बड़ी
आमतौर पर हमारे समाज में यह माना जाता है कि लड़की की उम्र अपने पति से छोटी होनी चाहिए। लेकिन फिल्मी दुनिया की कई ऐसी खूबसूरत हीरोइन हैं, जिन्होंने अपने लिए खुद से कम उम्र का पति चुना है। इसमें ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा, सोहा अली खान, नेहा धूपिया, नम्रता शिरोडकर, बिपाशा बसु, शिल्पा शेट्टी शामिल हैं।