XXX Web Series: वेब सीरीज में सैनिकों की पत्नियों के दिखाए थे शर्मनाक सीन..... क्‍या एकता व शोभा कपूर होंगी गिरफ्तार?

  1. Home
  2. Politics

XXX Web Series: वेब सीरीज में सैनिकों की पत्नियों के दिखाए थे शर्मनाक सीन..... क्‍या एकता व शोभा कपूर होंगी गिरफ्तार?

XXX Web Series: वेब सीरीज में सैनिकों की पत्नियों के दिखाए थे शर्मनाक सीन..... क्‍या एकता व शोभा कपूर होंगी गिरफ्तार?


(K9 Media) Ekta Kapoor News: फिल्म निर्माता एकता कपूर (Ekta Kapoor) और उनकी मां शोभा कपूर (Shobha Kapoor) मुश्किल में हैं। उनपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। उनके खिलाफ बिहार के बेगूसराय की अदालत (Begusarai Court) ने गिरफ्तारी वारंट (Arrest Warrant) जारी किया है। मामला वेब सीरीज ट्रिपल एक्स (XXX Session-2 Web Series) से जुड़ा है। वेब सीरीज में देश के सैनिकों की पत्‍नियों को सैनिक की वर्दी में दूसरे लोगों के साथ शारीरिक संबंध (Physical Relation) बनाते हुए दिखाया गया था। इसे सेना का अपमान मानते हुए बेगूसराय के एक पूर्व सैनिक ने पिछले साल मुकदमा दर्ज कराया था। बेगूसराय के वकील ऋषिकेश पाठक  ने बताया कि यह मुकदमा राजीव कुमार की अदालत में चल रहा है।

XXX Web Series: वेब सीरीज में सैनिकों की पत्नियों के दिखाए थे शर्मनाक सीन..... क्‍या एकता व शोभा कपूर होंगी गिरफ्तार?

बेगूसराय में एकता व शोभा कपूर पर मुकदमा

एकता कपूर की वेब सीरीज 'XXX' सीजन 2 अपने आपत्तिजनक सीन्‍स के कारण लंबे समय से विवादों में रही है। इन्हीं में सैनिकाें की पत्नियों को लेकर शर्मनाक सीन भी शामिल था, जिसे अब हटा लिया गया है। इसमें सैनिकों की पत्‍नियों को सैनिक की वर्दी में दूसरे लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाते दिखाया गया था। सीन का मायने यह था कि भारतीय सैनिक के ड्यूटी पर रहने के दौरान उनकी पत्नी अपने दोस्तों को बुलाकर सेना की वर्दी में शारीरिक संबंध स्थापित करती हैं। इससे आहत सेना के एक पूर्व जवान शंभू कुमार ने बीते साल बेगूसराय की अदालत में एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर पर मुकदमा दर्ज किया था।

वेब सीरीज में किया गया सैनिकों का अपमान

वेब सीरीज को लेकर बेगूसराय के आदर्श गांव निवासी शंभू कुमार कहते हैं कि भारतीय सैनिक खुद को खतरे में रखकर देश की रक्षा करते हैं। उन्हें सम्मान की नजरों से देखना चाहिए, लेकिन वेब सीरीज में भारतीय जवान और उनकी पत्नी के चरित्र को गलत तरीके से रखा जाना सैनिकों का अपमान है। जवान सम्मान का हकदार है, लेकिन उन्‍हें देश के सामने शर्मिंदा कर दिया गया।

एकता बोलीं: वेब सीरीज से हटा दिए थे सीन

XXX Web Series: वेब सीरीज में सैनिकों की पत्नियों के दिखाए थे शर्मनाक सीन..... क्‍या एकता व शोभा कपूर होंगी गिरफ्तार?

इस विवाद को लेकर एकता कपूर ने भी कहा है कि भावनाओं के आहत होने की जानकारी मिलते ही उन्होंने ये सीन वेब सीरीज से हटा दिए थे। विदित हो कि एकता कपूर इस विवाद के लिए लोगों से माफी मांग चुकी हैं। वेब सीरीज के खिलाफ पूरे देश में जगह-जगह विरोध-प्रदर्शन भी हो चुके हैं। एकता कपूर पर पूरे देश में मुकदमे दर्ज किए गए। उनपर बिहार के कई जिलाें में भी मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

ये भी पढ़ें-

Sex-CD Scandal: BJP नेता का यूटर्न

गोहाना में एक्साइज विभाग ने छापा मारकर किए 4 ठेके सील

गोहाना पुलिस ने पकडे दो मोटरसाइकिल चोर

Turkey Syria Earthquake - भूकंप से 10 फीट खिसका तुर्की

Sidharth Malhotra-Kiara Advani Wedding

गोहाना पुलिस ने मोबाइल व रुपये छीनने की घटना मे संलिप्त आरोपी को गिरफतार किया

WhatsApp लेकर आया सबसे तगड़ा फीचर! अब लगा सकेंगे वॉयस स्टेटस, जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

* Google की ChatGPT को जबरदस्त टक्कर

Around The Web

Uttar Pradesh

National