Facebook और Instagram पर भी अब Blue Tick के पैसों की वसूली

  1. Home
  2. International

Facebook और Instagram पर भी अब Blue Tick के पैसों की वसूली

facebook instagram

जुकरबर्ग इसी हफ्ते लॉन्च करेंगे सर्विस


Facebook - Instagram : ट्विटर के बाद अब फेसबुक और इंस्टाग्राम भी ब्लू टिक वेरिफिकेशन के लिए पैसों की वसूली करेगा। मेटा फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने रविवार को देर रात सब्सक्रिप्शन सर्विस लॉन्च करने की जानकारी दी। ट्रायल बेसिस पर इसे अभी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है। अमेरिका में इसे टेस्टिंग के बाद लॉन्च किया जाएगा।

मेटा वेरिफाइड सर्विस शुरू

instagram facebook

मार्क जुकरबर्ग ने लिखा इस हफ्ते में हम मेटा वेरिफाइड सर्विस शुरू करने वाले हैं। ये एक सब्सक्रिप्शन सर्विस है। सरकारी पहचान पत्र के जरिए आपको ब्लू टिक मिल जाएगा। इससे अकाउंट को एक्स्ट्रा प्रोटेक्शन मिलेगी। कई एक्स्ट्रा फीचर्स भी यूजर्स को दिए जाएंगे। ये नई सर्विस प्रामाणिकता और सुरक्षा को बढ़ाने के लिए है।

भारत में यह सर्विस कब से लागू

मार्क जुकरबर्ग ने बताया हम इसी हफ्ते में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में इस सर्विस को शुरु करने वाले है। जल्द ही दूसरे देशों में भी रोल आउट करेंगे। यूजर को वेब के लिए हर महीने 11.99 डॉलर, यानी करीब 1000 रुपए और iOS वालों को $14.99, यानी 1,200 से ज्यादा चुकाने होंगे। भारत में यह सर्विस कब से लागू की जाएगी इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें-

IND Vs AUS ODI 2023 : पहली बार वनडे कप्तानी की कमान हार्दिक पंड्या के हाथों में, क्यों नहीं खेल रहे रोहित ?

चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले जोशीमठ - बदरीनाथ Highway पर दरारे

बाहुबली-2 को पछाड़कर पठान बन गई सरताज, तोड़ दिया सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड

Delhi Liquor Scam Case: Delhi के Deputy CM फिर CBI के घेरे में

धमाकेदार जीत के साथ Team India पहुंची WTC Final में

भारत में होने जा रही दो दिवशीय अंतरास्ट्रीय टैक्सटाइल कांफ्रेंस

CIA-2 स्टाफ सोनीपत ने 14 साल से फरार मोस्ट वान्टेड संदीप गिरफ्तार

*  Punjab : सरकारी कार्यालयों में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप

 Ram Rahim की Image सुधारने का मिशन शुरू

Hapur Road Accident: 8 वाहनों की एक साथ जबरदस्त टक्कर

Around The Web

Uttar Pradesh

National