Hapur Road Accident: 8 वाहनों की एक साथ जबरदस्त टक्कर

  1. Home
  2. Crime

Hapur Road Accident: 8 वाहनों की एक साथ जबरदस्त टक्कर

hapur

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर कोहरे के कारण बड़ा हादसा 


Hapur Road Accident: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सिंभावली थाना क्षेत्र स्थित सिखेड़ा गांव के पास रविवार की सुबह कोहरे की वजह से एक बाइक सहित कई वाहन टकरा गए। हादसे में बाइक सवार पिता पुत्र घायल हो गए जबकि एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

Read more - Punjab : सरकारी कार्यालयों में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप

वाहन टकराने से हाईवे पर लंबा जाम

घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। कई वाहन एक साथ टकराने से हाईवे पर लंबा जाम लग गया। काफी मशक्कत करने के एक घंटे बाद पुलिस ने सड़क से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर आवागमन को बहाल करवाया।

Read more-  Ram Rahim की Image सुधारने का मिशन शुरू

delhi lucknow highway accident

read more-  CIA-2 स्टाफ सोनीपत ने 14 साल से फरार मोस्ट वान्टेड संदीप गिरफ्तार

कुल आठ कारें एक - साथ भिड़ी 

हाइवे पर अत्यधिक कोहरा होने के कारण एक के बाद एक कुल आठ कार एक-एक कर भिड़ते चले गए। पीछे से एक बाइक सवार भी कार से आकर टकरा गया। सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की कतार लग गई। वाहनों के भिड़ने से सड़क पार भारी जाम लग गया।

Read more-  कर्मचारियों ने चोरी कर बेच खाया कम्पनी का 40 लाख का चिकन, अब हुए गिरफ्तार

घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया 

सूचना पाते ही थाना प्रभारी निरीक्षक शीलेष कुमार मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि हादसे में जिला अमरोहा के मंडी धनोरा के रहने वाले फारुख और उनका पुत्र फईम घायल हो गए है। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है और सड़क से वाहनों को हटवा दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

Read more Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम से बाबा ने फिर ललकारा, हिन्दू राष्ट्र हो हमारा | Dhirendra Shastri

Around The Web

Uttar Pradesh

National