New Rules : कल से हो रहे हैं 13 बड़े अहम बदलाव, इनकम टैक्स से लेकर सोने की बिक्री में नए नियम होंगे लागू

  1. Home
  2. NATIONAL

New Rules : कल से हो रहे हैं 13 बड़े अहम बदलाव, इनकम टैक्स से लेकर सोने की बिक्री में नए नियम होंगे लागू

new rules from april 2023

जाने 


April Rules Change : हर साल अप्रैल के महिने में नया साल शुरू होता है, और जिस में हर साल कई तरह के बतलाव होते है। कई चीजों की कीमते बढ़ती है उस के साथ ही कई चीजों की कीमतें घटती है। ऐसे ही कल यानि 1 अप्रैल 2023-24 का नया फाइनेंशियल ईयर शुरू होने वाला है। भारत में करदाता आयकर नियमों में कई बदलावों से प्रभावित होंगे। अप्रैल का महीना शुरू हो रहा है और इसके साथ ही शुरुआत होने जा रही है नए वित्तीय वर्ष 2023-24 की। ऐसे में बदलावों की लिस्ट थोड़ा लंबी होने जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, 1 अप्रैल 2023 से गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव देखने को मिल सकता है, तो वहीं सोने की बिक्री को लेकर भी नया नियम महीने शुरू होते ही लागू हो जाएगा। 1 फरवरी, 2023 को पेश किए गए केंद्रीय बजट के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा परिवर्तनों की घोषणा की गई थी। हाल ही में पारित वित्त विधेयक 2023 में भी कुछ बदलाव पेश किए गए हैं, जानकारी के मुताबिक,1 अप्रैल से सुनार सिर्फ 6 डिजिट वाले हॉलमार्क सोने के आभूषणों को ही बेच सकेंगे। इसके अलावा पेनकिलर्स, ऐंटीबायोटिक्स और दिल की दवाएं भी कल से महंगी हो जाएंगी।

गैस सिलेंडर के दामों में हो सकता है बदलाव

सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं। इसके बाद दाम घटाने या बढ़ाने या स्थिर रखने का फैसला लेती हैं। पिछले महीने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़े थे। इसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत 1103 रुपए हो गई। वहीं, 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 350.50 रुपए का इजाफा हुआ। 

बिना पैन के PF निकालने पर अब कम टैक्स

प्रोविडेंट फंड (PF) से निकासी को लेकर टैक्स के नियम में बदलाव किया है। 1 अप्रैल से PF अकाउंट से PAN लिंक्ड नहीं होने पर आप पैसा निकालते हैं तो अब 30% की जगह 20% TDS लगेगा। बदले नियम का फायदा उन PF होल्डर्स को होगा, जिनका पैन अभी तक अपडेटेड नहीं है।

हीरो मोटोकोर्प की गाड़ियों की कीमतें 2% बढ़ेंगी

मोटोकोर्प ने अपनी बाइक और स्कूटरों की कीमतों में 2% की बढ़ोतरी की है। बढ़ी हुई कीमतें कंपनी के लाइन-अप में शामिल अलग-अलग मॉडल पर वैरिएंट के अनुसार अलग-अलग लागू होंगी। इससे अब बेहतरीन माइलेज देने वाली स्प्लेंडर और HF डिल्क्स की कीमतें लगभग 1500 रुपए बढ़ गई हैं। 

महिला सम्मान स्कीम होगी शुरू

बजट में 7.5% ब्याज दर के साथ ‘महिला सम्मान सेविंग सर्टीफिकेट’ लॉन्च की गई है। महिलाएं 2 सालों के लिए अधिकतम 2 लाख रुपए जमा कर सकेंगी। अभी देश में 78% कामकाजी महिलाएं भी गोल्डन रूल ऑफ सेविंग यानी 20% बचत भी नहीं करती हैं। 2 लाख रुपए की स्कीम से दो साल में 32 हजार रुपए का फायदा होगा।

सोना हो जाएगा महंगा

बजट में सोने और इमिटेशन ज्वेलरी पर सीमा शुल्क 20% से बढ़कर 25%, चांदी पर 7.5% से 15% करने का ऐलान किया था। ये नया टैक्स सिस्टम 1 अप्रैल से लागू होगा। इससे सोना चांदी की कीमतें बढ़ सकती हैं। इसके अलावा फिजिकल गोल्ड को ई-गोल्ड या ई-गोल्ड को फिजिकल गोल्ड में बदलने को ट्रांसफर नहीं माना जाएगा। यानी इस पर कैपिटल गेन्स टैक्स नहीं लगेगा। अगर आप कन्वर्जन के बाद इसे बेचेंगे तो आपको लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) के नियमों के तहत टैक्स चुकाना होगा।

नया टैक्स रिजीम मिलेगा

इनकम टैक्सपेयर्स को नया टैक्स रिजीम मिल जाएगा। नया टैक्स सिस्टम चुनने वालों के लिए रिबेट की लिमिट 7 लाख रुपए कर दी गई है। पहले ये 5 लाख रुपए थी। बजट में सैलरीड क्लास को एक और राहत दी गई है। नए टैक्स सिस्टम में 50,000 रुपए का स्टैंडर्ड डिडक्शन भी शामिल कर लिया गया है। यानी 7.5 लाख रुपए तक की सैलरी पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। पुराने टैक्स रिजीम में टैक्स की दरें पहले की तरह ही रहेंगी। 

गाड़ी खरीदना होगा महंगा

1 अप्रैल से BS6 फेज-2 एमिशन नॉर्म्स लागू हो रहा है। इसके चलते मारुति, होंडा, हुंडई और टाटा सहित अन्य कंनियों ने गाड़यों के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। टाटा मोटर्स ने सभी कॉमर्शियल गाड़ियों के दाम 5% बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी ने इसके पीछे की वजह BS6 फेज-2 एमिशन नॉर्म्स में हो रहे बदलाव और बढ़ती लागत को बताया है। आपको बता दें कि एक अप्रैल से केवल BS6-II गाड़ियां ही बिचेंगी।

छह डिजिट वाले हॉलमार्क सोने के आभूषणों की बिक्री होगी

नए नियम के तहत एक अप्रैल से छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। इस नंबर के जरिए ये पता करना संभव होगा कि कोई सोना कितने कैरेट का है। देशभर में सोने पर ट्रेड मार्क देने के लिए 940 सेंटर बनाए गए हैं। 

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना बंद होगी

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PMVVY) में निवेश करके आप आसानी से अपने लिए पेंशन का इंतजाम कर सकते हैं। ये स्कीम 1 अप्रैल से बंद हो रही है, ऐसे में इस योजना का फायदा उठाने के लिए आपके पास सिर्फ 31 मार्च 2023 तक का ही समय है। PMVVY 60 साल और उससे अधिक उम्र के नागरिकों के लिए एक पेंशन योजना है। इस योजना में एकमुश्त राशि जमा करके अपने लिए पेंशन का इंतजाम कर सकते हैं।

सीनियर सिटिजन्स सेविंग्स और स्कीम में ज्यादा निवेश

सीनियर सिटिजन्स सेविंग्स स्कीम में अधिकतम 30 लाख रुपए निवेश कर सकेंगे। अभी तक इस स्कीम में अधिकतम 15 लाख रुपए ही निवेश किए जा सकते थे। इस स्कीम में सालाना 8% ब्याज दिया जा रहा है। इसके अलावा सीनियर सिटिजन्स अब मंथली इनकम स्कीम में भी अधिकतम 9 लाख रुपए निवेश कर सकेंगे। पति/पत्नी भी इतनी राशि जमा कर सकते हैं और संयुक्त खाते में 15 लाख जमा कर सकते हैं। इस स्कीम में 7.1% सालाना ब्याज मिल रहा है।

पेनकिलर्स, ऐंटीबायोटिक्स और दिल की दवाएं महंगी

पेनकिलर्स, ऐंटी-इन्फेक्टिव्स, ऐंटीबायोटिक्स और दिल की दवाएं महंगी होने जा रही हैं। सरकार ने ड्रग कंपनियों को कीमतें बढ़ाने की अनुमति दे दी है। कीमतें होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) में बदलाव के आधार पर बढ़ेंगी। इसकी कीमतें 10% तक बढ़ सकती हैं। कीमतें होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) में बदलाव के आधार पर बढ़ेंगी।

डेट म्यूचुअल फंड्स पर LTCG टैक्स बेनेफिट खत्म

डेट म्यूचुअल फंड्स पर मिलने वाले लॉन्ग टर्म बेनेफिट 1 अप्रैल, 2023 से खत्म हो जाएंगे, इनसे होने वाले गेंस को शॉर्ट टर्म गेंस माना जाएगा, और टैक्स स्लैब के हिसाब से टैक्स लगेगा। अभी लॉन्ग टर्म कैपिटल गेंस में इंडेक्सेशन के साथ 20% टैक्स लगता है। हालांकि ये नियम उन्हीं डेट म्यूचुअल फंड्स पर लागू होंगे जो 1 अप्रैल को या इसके बाद खरीदे जाएंगे, पहले से खरीदे गए फंड्स पर कोई असर नहीं होगा।

ये भी पढ़ें -

अंबाला में शादी के 17वें दिन दुल्हन फरार,VIDEO:पति को बोली- तू मुझे पसंद नहीं, घरवालों ने दबाव में शादी की, बॉयफ्रेंड संग रहूंगी

Amritpal Singh के लिए 300 डेरे खंगाल रही पुलिस, सांसद सिमरनजीत मान ने सरेंडर करने की बजाय पाकिस्तान जाने को कहा

आखिरकार ऐसा हो रहा है: परिणीति और राघव चड्ढा की शादी की अटकलों के बीच हार्डी संधू

IPL 2023: फैंस के लिए खुशखबरी, हॉटस्टार की जरूरत नहीं, 12 भाषाओं में फ्री में देख सकेंगे मैच

* IPL 2023 : डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात और धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग में पहला मुकाबला

Salman Khan : बॉम्बे हाईकोर्ट से सलमान खान को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने सलमान खान के खिलाफ केस को किया खारिज

Google को बड़ा झटका, 30 दिनों के अंदर भरना होगा 1,337 करोड़ रुपये का जुर्माना

रामनवमी पर महाराष्ट्र में दो गुटों में मारपीट के बाद जमकर हुआ पथराव, भीड़ ने किया पुलिस पर हमला

अमृतपाल की पूरी फैमिली हो गई फुर्र, रातों- रात गांव छोड़कर चला गया पूरा परिवार

10 हजार के कर्जे को आढ़ती ने बना दिया 60 हजार, रेहड़ी मजदूर ने की आत्म*ह*त्या

Chandigarh: हरियाणा की बेटियों ने बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास, 40 लाख कैश, नौकरी का मिला ऑफर

नूंह में सिटी थाना SHO ने किया महिला से रेप:फ्रॉड केस का डर दिखाकर बनाए शारीरिक संबंध; अश्लील VIDEO बनाकर किया ब्लैकमेल

खालिस्तानियों ने CM भगवंत मान की बेटी को दी धमकी

IPL 2023 : 13 भाषाओं में होगी कमेंट्री, इंडियन प्रीमियर लीग के लिए कमेंटेटर्स की पूरी लिस्ट

* Honeypreet-Ram Rahim: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ओर हनीप्रीत का नया वीडियो हुआ वायरल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National