होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा

पुलिस ने एक होटल में रेड मार सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस रेड में 12 लड़कियां और 11 लड़कों को गिरफ्तार किया है। हैरानी तो तब हुई जब इस हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट में सिपाहियों पर भी शामिल होने का आरोप लगा। मामला उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर की ग्रेटर नोएडा का है।
नोएडा जोन के डीसीपी राजेश सिंह के मुताबिक, सेक्स रैकेट के भंडाफोड़ के बाद न सिर्फ 12 लड़कियों समेत 23 लोग गिरफ्तार हुए हैं बल्कि 4 कांस्टेबल और एक हेड कांस्टेबल के साथ पुलिस गाड़ी के चालक को लाइन हाजिर कर दिया गया।
ग्रेटर नोएडा की पुलिस जब दनकौर थाना क्षेत्र के चींटी इलाके में स्थित न्यू क्राउन प्लाजा होटल पहुंची तो वह हैरान रह गई। इस दौरान 12 लड़कियां और 11 लड़के संदिग्ध परिस्थिति में मिले। साफ है कि इस होटल में सेक्स का धंधा चल रहा था। ग्रेटर नोएडा तृतीय एसीपी बृजनंदन राय के नेतृत्व में पुलिस ने होटल में दबिश दी और 12 महिलाओं समेत 23 लोगों को गिरफ्तार किया।