भारतीय मजदूर संघ ने कहा नौकरियों में 75% आरक्षण सरासर गलत, किसानों के आंदोलन का भी करते हैं समर्थन

  1. Home
  2. NATIONAL

भारतीय मजदूर संघ ने कहा नौकरियों में 75% आरक्षण सरासर गलत, किसानों के आंदोलन का भी करते हैं समर्थन

भारतीय मजदूर संघ ने कहा नौकरियों में 75% आरक्षण सरासर गलत, किसानों के आंदोलन का भी करते हैं समर्थन


भारतीय मजदूर संघ की नई कार्यकारिणी बनने पर फरीदाबाद सेक्टर 3 में अभिनंदन समारोह किया गया, जहाँ भाजपा की इकाई कही जाने वाले भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि वह हरियाणा सरकार द्वारा नोकरियों में  दिए जाने वाले 75% आरक्षण का समर्थन नहीं करते हैं जो कि सरासर गलत है वहीं उन्होंने साफ किया कि वह किसानों के आंदोलन कुछ  मुद्दों का समर्थन करते हैं मगर आंदोलन के राजनीतिक रूप लेने के चलते हैं वह साथ में नहीं खड़े हैं। इतना ही नहीं भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश मंत्री मीना ठाकुर ने कहा कि वह हर संभव अपने मजदूर भाइयों के साथ खड़े हैं और कोरोना के चलते हैं जो आर्थिक परेशानी मजदूरों को हुई है उसे अब दूर करने का प्रयास किया जा रहा है कुछ मजदूरों को रोजगार दिलाया जा रहा है तो कुछ को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है
 सेक्टर 3 के जाट भवन में भारतीय मजदूर संघ हरियाणा में दायित्व मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार, उपाध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा एवं प्रदेश मंत्री मीना ठाकुर का स्वागत /अभिनंदन समारोह भारतीय मजदूर संघ फरीदाबाद जिले की कार्यकारिणी एवं उससे जुड़ी यूनियनों के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ गुड़गांव के जिला अध्यक्ष बालकृष्ण हुड्डा एवं प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री योगेश शर्मा भी उपस्थित रहे । 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National