हरियाणा : अम्बाला में 2 बच्चियों की हत्या , पिता ने जानकर पर लगाया आरोप , गर्दन पर मिले चोट के निशान

  1. Home
  2. Breaking news

हरियाणा : अम्बाला में 2 बच्चियों की हत्या , पिता ने जानकर पर लगाया आरोप , गर्दन पर मिले चोट के निशान

ambala


हरियाणा के अंबाला शहर में आज सुबह दो बच्चियों की हत्या कर दी गई है। परिजनों को दोनों बच्चियां अचेत अवस्था में मिली थीं। जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
परिजनों का कहना था कि बच्चियों के गले पर चोट के निशान थे, और उनके मुंह से खून निकल रहा था। परिजनों ने इसे हत्या बताया है। साथ ही मामले की गहराई से जांच की मांग पुलिस से की है।

पुलिस के अनुसार, आज सुबह सूचना मिली थी कि शहर की वाल्मीकि बस्ती में रहने वाली 2 बच्चियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इनकी पहचान योगिता (11) और अनामिका (6)  के रूप में हुई।
इनका पिता सोनू शहर की ही एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है। वह हलवाई भी है। बच्चियों की माता का नाम ज्योति है। वह घरों में काम करती है। योगिता कक्षा 3 और अनामिका कक्षा 1 में पढ़ती थी।  
पुलिस ने बताया कि जब हम मौके पर छानबीन के लिए पहुंचे तो बच्चियों के पिता ने बताया कि उसके घर पर आज सुबह उनका एक जानकार आया था। उससे रुपए का लेनदेन था। इस दौरान दोनों के बीच थोड़ी कहासुनी भी हो गई थी। बहस करने के बाद वह घर से चला गया था।

बेटे ने फोन कर सूचना दी
सोनू ने पुलिस को बताया कि जानकार के जाने के बाद वह भी घर से चला गया। सोनू का कहना था कि उन्हें और उनके पिता वेदप्रकाश को आज सुबह हरिद्वार जाना था। वहीं के लिए हम निकले थे, लेकिन जाते समय वेदप्रकाश घर पर फोन भूल गए।
सोनू के अनुसार, उन्होंने अपने बेटे सौरव को घर पर मोबाइल लेने के लिए भेजा। वहां सौरव ने देखा कि उसकी दोनों बहनें बेड पर तड़प रही थीं। तब सौरभ ने फोन कर पिता को बताया। यह सुनकर सोनू घबरा गया और फौरन घर पहुंचा। वहां देखा तो दोनों बच्चियों की सांस नहीं चल रही थी।
सोनू के मुताबिक, आनन फानन दोनों बच्चियों को उठाकर अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने बच्चियों को मृत बता दिया। उसी जगह जब देखा तो बच्चियों के मुंह से खून निकल रहा था। देह की छानबीन की तो गले पर निशान थे। इससे उन्होंने हत्या की आशंका जताई।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National