उत्तर प्रदेश : 2 जुलाई को होनी थी शादी , कार्ड देने गए परिवार के 3 लोग जले जिन्दा , 2 घायल

रोते-बिलखते बहादुरपुर सेहरा मऊ निवासी बबलू के पिता अमरीक ने बताया कि उनके 21 वर्षीय पुत्र बबलू की शादी को लेकर तैयारियां जोरों के साथ की जा रही थीं। रिश्तेदारी कहां-कहां थी, बबलू को नहीं पता था। इसलिए वह मां बिंदिया के साथ शनिवार सुबह कार्ड बांटने के लिए घर से निकला था। रविवार को वह अपनी बहन मंजू के घर ललपुरवा नीमगांव पहुंचा।
सोमवार दोपहर को बबलू, बहन मंजू, मां बिंदिया, भांजा अनमोल और भांजी खुशी बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। हादसे की खबर के बाद बबलू के पिता की आंखों के आंसू थमते नहीं दिखाई दे रहे थे। घटनास्थल पर नीचे गिरे हाईटेंशन लाइन के तार से रोड के दूसरी ओर खाई में खड़ी खरपतवार में भी आग लग गई।
हादसे की सूचना पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी गणेश प्रसाद साहा घटनास्थल पहुंच गए थे। दोनों अफसरों ने दुर्घटना स्थल का जायजा लिया। ऊर्जा निगम को दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजन को 5-5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।
डीएम-एसपी सीधे जिला चिकित्सालय ओयल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से भर्ती महिला और बच्ची की स्तिथि जानी। डीएम ने कहा कि तार टूटा नहीं, बल्कि पोल से नीचे गिरा है। दुर्घटना के कारणों की जांच ऊर्जा निगम के अफसर करेंगे। जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई होगी।
हाईटेंशन बिजली लाइन के खंभे के इंसुलेटर से तार उतर गया था, जिनमें करंट दौड़ रहा था। प्रथम दृष्ट्या प्रतीत हो रहा है कि बाइक तार में फंस गई, जिससे हादसा हुआ है। घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। दो झुलस गए हैं। घटना की जांच होगी। -महेंद्र बहादुर सिंह, डीएम