Amit Shah : 1 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर तैयार

  1. Home
  2. Breaking news

Amit Shah : 1 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर तैयार

Amit Shah

- अमित शाह ने दी खुशखबरी!


Amit Shah : केंद्र सरकार ने झारखंड के पारसनाथ स्थित जैन तीर्थ स्थल सम्मेद शिखर पर टूरिज्म और इको टूरिज्म एक्टिविटी पर रोक लगा दी और तीन साल पहले जारी किया आदेश वापस ले लिया। देशभर में जैन समुदाय के विरोध प्रदर्शन के बाद ये फैसला लिया गया। पर्यावरण मंत्रालय की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में पर्यटन और इको टूरिज्म एक्टिविटी पर रोक लगाने को कहा गया है।

2019 में सम्मेद शिखर को इको सेंसिटिव जोन अनाउंस

नोटिफिकेशन कैंसिल होने के बाद अब पूरा मामला राज्य सरकार के पाले में आ गया है। क्योंकि केंद्र सरकार ने 2019 में सम्मेद शिखर को इको सेंसिटिव जोन अनाउंस किया था। झारखंड सरकार ने इसे 2021 में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बनाने का नोटिफिकेशन जारी किया था।

1 जनवरी 2024 को अयोध्या में गगनचुंबी राम मंदिर तैयार

गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा में भाजपा की जन विश्वास यात्रा में कहा कि 1 जनवरी 2024 को अयोध्या में गगनचुंबी राम मंदिर तैयार मिलेगा और त्रिपुरा के लोगों से टिकट बुक कराने के लिए कहा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर का निर्माण पहले से चल रहा है। साल के अंत तक हम प्राण प्रतिष्ठा कर सकते हैं।

मूर्ति 5 साल के बालक का स्वरूप

रामलला की प्रतिमा आसमानी और ग्रे कलर के पत्थरों से बनेगी। यह मूर्ति 5 साल के बालक के स्वरूप पर बनेगी और इसकी ऊंचाई साढ़े आठ फीट होगी। मूर्ति के प्रारूप के तौर पर 9 इंच से 12 इंच तक के मॉडल बनाए जाएंगे। राम भक्तों को लगभग 30 से 35 फीट की दूरी से दर्शन होंगे। प्रतिमा इतनी बड़ी बनाई जाएगी कि श्रद्धालु भगवान की आंख और चरण अपनी आंखों से देख पाएंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National

News Hub