Stock Market 2023 : ये शेयर्स करवाएंगे तगड़ा मुनाफा

- नए साल में होगी पैसों की बरसात
Stock Market 2023 : कुछ लोग न्यू इयर रिजॉल्यूशन में नए साल में नया इंवेस्टमेंट का टारगेट रखते हैं। अब आप भी शेयर बाजार में इंवेस्ट करने का प्लान बना रहे है तो हम आपको बताएंगे उन शेयर्स के बारे में जो मोटी कमाई करा सकते हैं।
शेयर बाजारों में 2022 में तेजी देखते हुए एक्सपर्ट का मानना है कि 2023 में भी तेजी जारी रहेगी। टेक से लेकर बैंकिंग, न्यू एनर्जी और कोर सेक्टर की कुछ कंपनियों के शेयर अच्छा रिटर्न देंगे।
Adani के शेयर कराएंगे कमाई
2022 में अडानी ग्रुप की 7 लिस्टेड कंपनियों ने अधिकतर शेयर में अच्छा रिटर्न दिया। अडानी विल्मर का शेयर लिस्ट होते ही बाजार में छा गया। 2023 में भी कुछ शेयरों के अच्छा रिटर्न देने की उम्मीद है। अंबुजा सीमेंट के शेयर भी 2023 में अच्छा रिटर्न दे सकते है।
ये 5 शेयर होंगे टॉप इंवेस्टमेंट
सुजलॉन एनर्जी का शेयर 2023 में 20 रुपये के टारगेट प्राइस को छू सकता है। आईडीएफसी फर्स्टबैंक में 100 रुपये, रेणुका शुगर में 120 रुपये , एनसीसी में 150 रुपये और रेल विकास निगम में 120 रुपये के टारगेट प्राइस हासिल कर सकता है।
Also Read - सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें
ये शेयर देंगे जबरदस्त रिटर्न
2023 में ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल भी शेयर बाजार के अच्छे रिटर्न को लेकर उत्साहित है। 2023 में इंफोसिस, एसबीआई, आईटीसी, एलएंडटी, मारुति सुजुकी, टाइटन और अल्ट्राटेक सीमेंट उन शेयर्स में से होंगे जो अच्छा रिटर्न देंगे।