अमरनाथ यात्रा 2024 : यात्रियों को ले जा रही कार का हुआ एक्सीडेंट , 2 गंभीर रूप से घायल

  1. Home
  2. Breaking news

अमरनाथ यात्रा 2024 : यात्रियों को ले जा रही कार का हुआ एक्सीडेंट , 2 गंभीर रूप से घायल

jammu


अमरनाथ यात्रा का आज तीसरा दिन है। 6 हजार 619 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था रविवार को जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से रवाना हुआ। इस बीच, यात्रियों को ले जा रही एक कार का रविवार को पहलगाम के पास चंदनवाड़ी में एक्सीडेंट हो गया। इसमें दो श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान झारखंड के विजय मंडल और गुरवा देवी के रूप में हुई है। BSF ने दोनों के इलाज के लिए DRDO अस्पताल ले आई। इसके बाद उन्हें अनंतनाग के GMC अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई गई है।
रविवार को निकले तीसरे जत्थे में में 1141 महिलाएं शामिल हैं। ये सभी सुबह 3:50 बजे, 319 गाड़ियों से रवाना हुए। अबतक 3838 यात्री चंदनवाड़ी, पहलगाम रूट से जबकि 2781 यात्री बालटाल रूट से हिम-शिवलिंग के दर्शन करने निकले हैं।
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हर साल होने वाली पवित्र अमरनाथ यात्रा शनिवार (29 जून) से शुरू हो गई। पहले दिन 14 हजार यात्रियों ने अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए। 52 दिन की यात्रा 19 अगस्त को खत्म होगी।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National