कैथल के एक हॉटल में पड़ी रेड, युवक युवतियां पकड़ी, जानिए

  1. Home
  2. Breaking news

कैथल के एक हॉटल में पड़ी रेड, युवक युवतियां पकड़ी, जानिए

Police


Kaithal: हरियाणा के कैथल में एक होटल में रेड पड़ी है. यहां कैथल के आरकेएसडी कॉलेज के सामने लवली प्लाजा नाम के होटल में पुलिस ने रेड मारी है। पुलिस को यहां अनैतिक कार्य होने की सूचना मिली थी। सिविल लाइन पुलिस और दुर्गा शक्ति टीम ने जांच की तो होटल में 6 कमरे बुक हुए मिले। जिनमें 12 युवक और युवतियां ठहरे हुए थे। हालांकि सभी बालिग थे तो पुलिस ने चेतावनी देकर सभी को छोड़ दिया।

बता दें कि जितेंद्र कुमार की शिकायत अनुसार उनके घर के सामने कुछ लोगों ने होटल बनाया हुआ है। यहां पर रोजाना लड़के और लड़कियां आते हैं और अनैतिक कार्य कर वापस चले जाते हैं। होटल में घंटों के हिसाब से कमरे दिए जाते हैं। पास में ही कॉलेज और एक स्कूल हैं।

शिकायत में पुलिस को लोगों ने बताया कि ये लोग इस लोकेशन का फायदा उठाते है ये लोग गलत काम कर रहे हैं। रिहायशी क्षेत्र में यह होटल बनाया गया है। सिविल लाइन थाने के एसएचओ शिवकुमार ने बताया कि पुलिस को डायल 112 के माध्यम से होटल में अनैतिक कार्य की शिकायत मिली थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। रिकॉर्ड लगभग सही मिला। मौके पर 6 कमरे बुक मिले। सभी बालिग हैं। पुलिस आगामी जांच कर रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National