गोहाना : सोये युवक पर किया लोहे की राड से वार , मामला दर्ज

गांव खानपुर कलां में अपने घर में अकेले सो एक ग्रामीण पर हमला कर दिया गया। उस पर लोहे की राड से हमला करके सिर को फोड़ दिया गया। उसे नागरिक अस्पताल गोहाना ले जाया गया। सदर थाना गोहाना में मामला दर्ज किया गया।
गांव खानपुर कलां के राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार रात को अपने घर पर अकेला सो रहा था। उसी समय गांव का दीपक उसके घर में घुस आया। उसने लोहे की रोड से उसके सिर में हमला कर दिया। जब तक वह संभल पाता तब तक आरोपित उसके घर से भाग गया। वह नागरिक अस्पताल गया, जहां पर चिकित्सक ने उसके सिर में छह टांके लगाए।