हरियाणा : डबवाली में बनेगी पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मूर्ति , दिग्विजय चौटाला ने की घोषणा

  1. Home
  2. Breaking news

हरियाणा : डबवाली में बनेगी पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मूर्ति , दिग्विजय चौटाला ने की घोषणा

sirsa


जन नायक जनता पार्टी (JJP) के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला सिरसा की डबवाली सीट से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। वे इन दिनों डबवाली हलके में काफी सक्रिय हैं और लोगों के सुख-दुख बांट रहे हैं। दिग्विजय चौटाला ने यह कहकर सबको चौंका दिया है कि वे डबवाली में सिद्धू मूसेवाला की प्रतिमा स्थापित करेंगे।
दिग्विजय चौटाला का कहना है कि यह प्रतिमा अगले 2 महीने में बनकर तैयार हो जाएगी। इसके लिए डबवाली में जगह देखी जा रही है। दिग्विजय ने बताया कि प्रतिमा स्थापित करने के लिए उन्होंने सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह से अनुमति ले ली है। प्रतिमा स्थापित होने के बाद बलकौर सिंह खुद आकर अपने हाथों से सिद्धू मूसेवाला की प्रतिमा का उदघाटन करेंगे।
उन्होंने कहा कि एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले सिद्धू मूसेवाला ने बहुत कम उम्र में अपनी मेहनत के दम पर पूरे देश और दुनिया में नाम कमाया, जो सभी युवाओं के लिए एक मिसाल है। दिग्विजय चौटाला का कहना है कि डबवाली में मूसेवाला की प्रतिमा युवाओं को प्रेरणा देगी।

क्या है दिग्वजय की घोषणा का कारण 
1. डबवाली में पंजाबी वोटरों की अच्छी खासी तादाद है। ये वोटर लोकसभा में कांग्रेस के साथ दिखे थे। सुखबीर बादल ओपी चौटाला की पार्टी इनेलो का समर्थन कर रहे हैं। 

2. जेजेपी डबवाली के नजदीक कालावाली, रानिया, सिरसा, फतेहाबाद, रतिया और टोहाना में पंजाबी वोटरों को लुभाने की कोशिश कर रही है। ये इलाका कभी चौटाला परिवार का गढ़ माना जाता था, लेकिन लोकसभा चुनाव में इन इलाकों की हालत खराब रही।
 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National