कैथल में रिश्वत के आरोपी को पकड़ने गई थी ACB, तभी आया एक कॉल और वापिस लौटी टीम

  1. Home
  2. Breaking news

कैथल में रिश्वत के आरोपी को पकड़ने गई थी ACB, तभी आया एक कॉल और वापिस लौटी टीम

Haryana News: हरियाणा में ACB का बड़ा एक्शन, हेड कॉन्सटेबल को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए  किया गिरफ्तार


कलायत में रिश्वत मांगने पर एक कर्मचारी को पकड़ने गई ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) टीम की रेड फेल हो गई। यह रेड फेल करने का शक ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए अधिकारी पर है। अधिकारी के मोबाइल की जानकारी के लिए अब ACB की टीम ने साइबर सेल को लिखा है।
दरअसल, सिणंद गांव के रहने वाले कर्ण सिंह ने 3 फरवरी को ACB कैथल को शिकायत दी  थी। जिसमें उन्होनें कलायत तहसील के एक कर्मचारी पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाए थे। शिकायतकर्ता ने सबूत के लिए रिश्वत की ऑडियो भी एसीबी को दे दी थी। टीम ने प्लान बनाते हुए रुपयों पर पाउडर लगाकर शिकायतकर्ता को थमा दिए और जिला बाल कल्याण अधिकारी बलबीर चौहान को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया था। 

आरोपी ड्यूटी मजिस्ट्रेट का ही निकला करीबी

जिला बाल कल्याण अधिकारी बलबीर चौहान को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। लेकिन यहीं दिक्कत हो गई कि आरोपी ड्यूटी मजिस्ट्रेट का करीबी निकला। जिसका पता तब चला जब रेड फेल होने के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट के पास उसी कर्मचारी की कॉल आ गई, जिसे पकड़ने के लिए टीम कलायत गई थी। रेड फेल होने के बाद टीम ने अधिकारियों को लिखा है। 

अधिकारियों ने क्या कहा

वहीं मामले पर इंचार्ज ACB कैथल इंस्पेक्टर महेंद्र ने कहा है कि इस मामले के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है। रेड फेल करवाने में किसी की भूमिका मिलती है तो उस पर कार्रवाई होगी। इसके अलावा कैथल की DC प्रीती ने कहा कि इस रेड लीक का मामला मेरे संज्ञान में नहीं था। रेड के लिए मौके पर ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करते हैं। यदि कोई पुलिस जांच में दोषी पाया तो कार्रवाई होगी। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National