हरियाणा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अवैध विस्फोटक पदार्थ रखने की घटना में संलिप्त एक और आरोपी गिरफ्तार

  1. Home
  2. Breaking news

हरियाणा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अवैध विस्फोटक पदार्थ रखने की घटना में संलिप्त एक और आरोपी गिरफ्तार

sandeep arrest

न्यायालय में पेश कर लिया चार दिन रिमाण्ड


 जिले के थाना सिविल लाईन सोनीपत की पुलिस ने अवैध विस्फोटक पदार्थ रखने की घटना में संलिप्त एक और आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी संदीप पुत्र सुरेश कुमार वासी नजदीक किरोङीमल मंदिर भिवानी का रहने वाला है।

                   इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि थाना सिविल लाईन सोनीपत में नियुक्त महिला सहायक उप निरीक्षक नीलम अपनी पुलिस टीम के साथ मकान मे गंधक और पोटाश रखने के कारण हुए ब्लास्ट की सुचना पर शान्ति विहार सोनीपत पहुँची। जहां पर एक स्टोर रुम में आग लगने के कारण स्टोर रुम में रका आधा सामान जला हुआ था। स्टोर का मालिक इरफान पुत्र मंगला वासी शान्ति विहार सोनीपत हाजिर मिला मौके पर एफ एस एल टीम को भी बुलाना गया। व तालासी के दौरान बैड के नीचे प्लास्टिक कट्टे से पोटास व गंधक बरामद हुई। जिसमें गंधक का वजन 11 किलो 600 ग्राम व पोटास का वजन 200 ग्राम पाया गया। जिस संबंध में आरोपी इरफान कोई लाईसैंस पेश नही कर सका। इस घटना का भारतीय दण्ड सहिता की धाराओं एवं विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत थाना सिविल लाईन सोनीपत में अभियोग दर्ज किया गया।

                 अनुसंधानकर्ता ने अपनी पुलिस टीम के साथ घटना में संलिप्त आरोपी इरफान पुत्र मंगला वासी शान्ति विहार सोनीपत को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। व अन्य आरोपियों की खोजबीन करते हुए घटना में संलिप्त एक और आरोपी संदीप पुत्र सुरेश कुमार वासी नजदीक किरोङीमल मंदिर भिवानी को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय से  आरोपी का चार दिन पुलिस हिरासत रिमाण्ड लिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National

News Hub