तुर्की : भारत के राजदूत वीरेंदर पॉल का हुआ निधन , 1991 बैच के थे भारतीय विदेश सेवा अधिकारी

तुर्की में भारत के राजदूत वीरेंदर पॉल का शुक्रवार को निधन हो गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस बारे में जानकारी दी है। वीरेंद्र पॉल 1991 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी थे। विदेश मंत्रालय के एक्स अकाउंट पर उन्होंने लिखा, 'हम तुर्की में भारत के राजदूत वीरेंदर पॉल के असामयिक निधन पर दुखी हैं। उन्होंने वीरेंदर को एक समर्पित अधिकारी बताते हुए कहा, उन्हें उनके असाधारण मानवीय गुणों और प्रभावशारी पेशेवर योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। विदेश मंत्रालय की टीम इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है।' विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पॉल के निधन पर गहरा दुख जताते हुए विदेश सेवा के लिए बड़ी क्षति बताया है।
डॉ. जयशंकर ने एक्स पर लिखा, 'तुर्की में हमारे राजदूत वीरेंद्र पॉल के निधन पर गहरा दुख हुआ। भारतीय विदेश सेवा के लिए यह एक बड़ी क्षति है। मैंने उनकी कई पोस्टिंग में उनके साथ मिलकर काम किया है। हमेशा उनकी प्रतिबद्धता और सेवा की प्रशंसा की है और उनके कई योगदानों को महत्व दिया है।' अंकारा में भारत के राजदूत नियुक्त होने से पहले वह अफ्रीकी देश केन्या के उच्चायुक्त, सोमालिया में राजदूत समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके थे। उन्होंने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत / उप स्थायी प्रतिनिधि (2016-2019) के रूप में कार्य किया था।