उत्तर प्रदेश : मरीजों को छोड़ Ambulance लोगो को झाड़ फुक करवाने के लिए जा रही

  1. Home
  2. Breaking news

उत्तर प्रदेश : मरीजों को छोड़ Ambulance लोगो को झाड़ फुक करवाने के लिए जा रही

uttar pardesh


जौनपुर जिले के विकासखंड बरसठी के दंताव गांव में यात्रियों से भरी एंबुलेंस गांव में पहुंची। इस दौरान कुछ जागरूक ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसे लेकर लोगों में तरह- तरह की चर्चाएं हो रही हैं। 
एंबुलेंस सदर जौनपुर से यात्रियों को लेकर बरसठी के दंताव गांव में झाड़ फूंक करवाने के लिए महिलाओं और पुरुषों को लेकर आई है। जिसमें चार महिलाएं और साथ में वाहन से उतरते दो पुरुष हैं, जो पीछे गेट से बाहर आते दिखाई दे रहे हैं। गांव के लोगों से पता चला कि यह एंबुलेंस किसी मरीज को नहीं बल्कि किराए पर यात्रियों को ढोने का काम कर रही है। 
वीडियो बनाने वाले लोगों ने जब ड्राइवर से पूछा की आखिर एंबुलेंस से सवारी किसके कहने पर लाद रहे हो। इस पर उसने वीडियो बंद करने के लिए फोन की ओर झपटा और अपनी कमियों को छिपाने का प्रयास किया। एंबुलेंस में सवारी ढोने का वीडियो वायरल होने पर स्वास्थ विभाग पर सवाल खड़ा हो रहा है।  

 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National