दिल्ली : दो चचेरी बहने घरवालों के डांटने से नाराज होकर घर से भागी , फिर हुई दरिंदगी का शिकार

  1. Home
  2. Breaking news

दिल्ली : दो चचेरी बहने घरवालों के डांटने से नाराज होकर घर से भागी , फिर हुई दरिंदगी का शिकार

delhi


दो किशोरियों से पंजाब के आनंदपुर साहिब में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है जिन्हे उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार से अगवा कर लिया गया था। माता-पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकलीं दोनों किशोरियों को उनके ही जानकार सन्नी (22) ने बिहार बुलाया और आनंदपुर साहिब ले गया।
सन्नी ने आनंदपुर साहिब में दोस्त सोनू उर्फ सरून (27) के घर पर दोनों को बंधक बना लिया। यहां सोनू ने पत्नी कुलदीप कौर (25) की मदद से दोनों से कई बार दुष्कर्म किया। करीब चार माह चले सर्च ऑपरेशन के बाद आखिर पुलिस आरोपियों की लोकेशन पर पहुंच गई। पुलिस ने आनंदपुर साहिब से दोनों को बरामद कर लिया। 
बाद में सन्नी, सोनू और कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट, अगवा करने और मानव तस्करी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों चचेरी बहनें सरकारी स्कूल में 8वीं की छात्रा हैं।
माता-पिता अक्सर फोन चलाने पर दोनों को डांटते थे। 15 मार्च को दोनों घर से पेपर देने जाने की बात कहकर निकलीं और नहीं लौटीं। पुलिस ने जांच के बाद अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। लोकल पुलिस दोनों की तलाश में जुटी रही।
इस बीच दोनों ने कॉल कर परिजनों को बताया कि वह ठीक हैं और घूमकर वापस आ जाएंगी। दोनों खाटूश्याम, हरिद्वार, जयपुर और दिल्ली में होने की बात कहती रहीं। इस बीच पुलिस दिल्ली, राजस्थान, यूपी और हरियाणा में तलाश करती रही।
पुलिस ने किशोरियों के नंबर की जांच की तो उनकी लोकेशन त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल मिली। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से जांच हुई तो पता चला कि कॉल करने के लिए जी-सॉफ्ट सर्वर का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसकी मदद से कॉलर की लोकेशन बदल जाती है। 
पुलिस ने जी-सॉफ्ट को लिखकर कॉलर की लोकेशन मांगी। काफी प्रयास के बाद टीम को कॉलर की लोकेशन आनंदपुर साहिब की मिली। बिना देर किए टीम पंजाब पहुंची। यहां एक-एक घर की तलाशी लेने के बाद दोनों को सोनू के घर से बरामद कर लिया गया। 
पुलिस कहना है कि दोनों किशोरियों को आरोपी बेचने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने दिल्ली लाकर लड़कियों को औपचारिकताएं पूरी करने के बाद परिवार के हवाले कर दिया है।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National