भिवानी : बैंक कर्मचारी ने ग्राहक के नाम पर क्रेडिट कार्ड बना निकाले 3 लाख रूपये

  1. Home
  2. Breaking news

भिवानी : बैंक कर्मचारी ने ग्राहक के नाम पर क्रेडिट कार्ड बना निकाले 3 लाख रूपये

bhiwani


भिवानी जिले में पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में एक निजी बैंक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ग्राहक का धोखे से क्रेडिट कार्ड बना कर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दे रहा था। उसके पास से एक क्रेडिट कार्ड भी बरामद हुआ है।
सिवानी निवासी एक महिला ने थाना साइबर क्राइम को शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें उसने बताया कि अक्टूबर 2022 में ICICI बैंक सिवानी से पर्सनल लोन लिया था। 10 जून 2024 को उसके फोन पर एक कॉल आया। जिसमे शक्श ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताते हुए क्रेडिट कार्ड की पेमेंट ड्यू के बारे में जानकारी दी।
महिला ने उसे बताया कि उसने अपने नाम से कोई भी क्रेडिट कार्ड जारी नहीं करवाया है। वहीं 12 जून 2024 को ICICI बैंक सिवानी में जाकर पता किया, तो बैंक से पता चला कि उनके नाम से एक क्रेडिट कार्ड जारी किया है। जिससे 3 लाख रूपए निकाले गए हैं। बैंक के ही किसी कर्मचारी ने महिला के साथ धोखाधड़ी करके रुपए लिए हैं। इस शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत थाना साइबर क्राइम भिवानी में मामला दर्ज किया था।
इस मामले में थाना साइबर क्राइम भिवानी की महिला सहायक उप निरीक्षक सुदेश कुमार ने पर्सनल लोन के दस्तावेज पर धोखे से क्रेडिट कार्ड बनाकर रुपए ऐठनें के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान राजकुमार निवासी कैरू, तोशाम जिला भिवानी के रूप में हुई है।
आरोपी पहले से ही कार्ड धोखाधड़ी के मामले में जिला जेल भिवानी में बंद था। जिसे वारंट पर रिमांड पर लिया गया था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायालय ने आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National