Bank Holidays: अप्रैल में बैंकों में बंपर छुट्टियां,15 दिन रहेंगे बैंक बंद, इसी महीने निपटा ले जरूरी काम

Bank Holidays List: मौजूदा वित्तीय वर्ष 2022-23 पूरा होने वाला है. 31 मार्च के बाद 1 अप्रैल से शुरू होने वाले नए फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के साथ कुछ बड़े बदलाव होंगे. ये बदलाव सीधे पैसे और बैंकों से जुड़े हैं. सभी बैंक ग्राहकों को अप्रैल 2023 में पड़ने वाली बैंक की छुट्टियों के बारे में पता होना चाहिए. अगर आपको भी अप्रैल में बैंक से जुड़ा कोई काम है तो आप अभी से प्लान कर सकते हैं. ऐसे में आपको भी अलग-अलग राज्यों में बैंक की छुट्टियों के बारे में जानकारी होना जरूरी है.
अप्रैल 2023 में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश के अधिकांश बैंकों के कामकाज को नियंत्रित करता है। बैंक अवकाश भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की सहमति के बाद तय किए जाते हैं। महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़कर सरकारी और निजी बैंकों में रविवार को काम नहीं होता है। आपको बता दें कि अगले महीने अप्रैल में 15 दिन की छुट्टी रहेगी। आरबीआई के आदेश के मुताबिक अप्रैल 2023 में रविवार के साथ दूसरे और चौथे शनिवार को मिलाकर कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे।
4 अप्रैल को महावीर जयंती का अवकाश अप्रैल माह में पहली छुट्टी 1 अप्रैल को बैंक खातों की वार्षिक क्लोजिंग से शुरू होगी। चार अप्रैल को महावीर जयंती पर अवकाश रहेगा। पूरे महीने बैंक के कामकाज से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी। इस दौरान ATM, कैश डिपॉजिट, ऑनलाइन बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग काम करते रहेंगे। छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती हैं। RBI की गाइडलाइंस के मुताबिक रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहते हैं। RBI ने नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत 1, 4, 5, 7, 14, 15, 18, 21 और 22 अप्रैल को बैंक अवकाश घोषित किया है। इसके अलावा अप्रैल में 2, 9, 16 अप्रैल को 5 रविवार पड़ रहे हैं। दूसरा और चौथा शनिवार 8 और 22 अप्रैल को है।
आइए देखते हैं अप्रैल में बैंक छुट्टियों की लिस्ट-
अप्रैल 2023 में बैंक अवकाश की सूची
1. 1 अप्रैल, 2023 (शनिवार): बैंक खाते की वार्षिक क्लोजिंग
2. 2 अप्रैल 2023 (रविवार) : अवकाश
3. 4 अप्रैल, 2023 (मंगलवार)- महावीर जयंती
4. 5 अप्रैल, 2023 (बुधवार)- बाबू जगजीवन राम जन्मदिवस
5. 7 अप्रैल 2023 (शुक्रवार)- गुड फ्राइडे
6. 8 अप्रैल 2023 (शनिवार)- माह का दूसरा शनिवार
7. 9 अप्रैल 2023 (रविवार)- अवकाश
8. 14 अप्रैल, 2023 (शुक्रवार) - डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती/बोहाग बिहू/चेराओबा/बैसाखी/बैसाखी/तमिल नव वर्ष दिवस/महा बिसुभा संक्रांति/बीजू महोत्सव/बीसु महोत्सव
9. 15 अप्रैल 2023 (शनिवार)- विशु/बोहाग बिहू/हिमाचल दिवस/बंगाली नववर्ष दिवस
10. 16 अप्रैल 2023 (रविवार)- अवकाश
11. 18 अप्रैल, 2023 (मंगलवार) - शब-ए-कद्र
12. 21 अप्रैल 2023 (शुक्रवार)- ईद-उल-फितर (रमजान ईद)/गरिया पूजा/जुमा-उल-विदा
13. 22 अप्रैल 2023 (शनिवार)- महीने का चौथा शनिवार और रमजान ईद (ईद-उल-फितर)
14. 23 अप्रैल 2023 (रविवार)- अवकाश
15. 30 अप्रैल 2023 (रविवार)- अवकाश