बरोदा पुलिस ने नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना में संलिप्त एक और आरोपी को किया गिरफतार

नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना में संलिप्त एक और आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेशकर लिया पुलिस रिमांड पर
जिले के थाना बरोदा की पुलिस ने नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना में संलिप्त एक और आरोपी को गिरफतार किया है। गिरफतार आरोपी सतीश पुत्र जगजीवन निवासी सिवानका जिला सोनीपत का रहने वाला है।
इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि गत 12 फरवरी को जिला सोनीपत निवासी एक महिला ने थाना बरोदा में शिकायत दी थी कि जतिन पुत्र धर्मबीर, सतीश पुत्र जगजीवन व अशोक पुत्र मोजीराम सभी निवासी सिवानका ने साथ मिलकर मेरी नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना का भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं के अन्तर्गत थाना बरोदा में अभियोग दर्ज किया गया था।
थाना बरोदा के अनुसंधानकर्ता SI हरेंदर ने अपनी पुलिस टीम के साथ नियमानुसार कार्यवाही करते हुये न्यायालय के आदेशानुसार मजिस्ट्रेट के सामने कथन अंकित करवाकर महिला विशेषज्ञ से काउंसलिंग करवाई गई। दूसरी और पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुये घटना मे संलिप्त दो आरोपियों जतिन व अशोक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
Also Read - सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें
अब थाना बरोदा की अनुसन्धान टीम में नियुक्त P/SI नीरज ने अपनी पुलिस टीम के साथ घटना में संलिप्त आरोपियों की खोजबीन करते हुए घटना में संलिप्त एक और आरोपी सतीश पुत्र जगजीवन निवासी सिवानका को गिरफतार किया है। गिरफतार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।