जम्मू : युवती को एक साल से किया जा रहा प्रताड़ित , लोग सडको पर उतर कर रहे इंसाफ की मांग

मामला जम्मू शहर के पौनी चक्क थाने का है। जहां दुष्कर्म और भ्रूण हत्या के मामले में पीड़िता को इंसाफ दिए जाने की मांग को लेकर जम्मू शहर के महाराजा हरि सिंह के पार्क के बाहर शुक्रवार को प्रदर्शन हुआ। पीड़िता के परिजन और विभिन्न संगठन के लोगों ने नारेबाजी करते हुए रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने इस मामले में पुलिस और प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया। उन्होंने आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पीड़िता करीब एक साल से ज्यादा समय से प्रताड़ना झेल रही है। आरोप है कि इस दौरान उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया और जब वह गर्भवती हो गई तो जबरन उसे दवाइयां खिलाई गईं। फिर उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया। कमरे में पीड़िता चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन दोषी ने उसकी कोई मदद नहीं की। इतना ही नहीं जब पीड़िता का गर्भपात हुआ तो दोषी ने खुद ही भ्रूण को अलग कर दफना दिया। पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब मामला पुलिस के पास पहुंचा तो इसमें उचित कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस ने इस मामले में सही धाराएं भी नहीं लगाईं। इसकी वजह से आरोपी को जमानत मिल गई। उन्होंने कहा कि एक के बाद एक दोषी ने कई अपराधों को अंजाम दिया, लेकिन फिर वह आजाद सड़क पर घूम रहा है। उसे इस मामले में फांसी की सजा होनी चाहिए।
प्रदर्शनकारियों ने आगे कहा कि वे मामले को लेकर उच्च अधिकारियों से मिले हैं। उन्होंने इसमें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। लोगों ने कहा कि इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की जानी चाहिए। साथ ही जांच में किसी रिटायर जज को भी शामिल किया जाना चाहिए, ताकि पीड़िता को इंसाफ मिल सके। पुलिस की इस मामले में जांच चल रही है।