सोनीपत में आज कांग्रेस की संविधान बचाओ महारैली:सैक्टर-23 में जुटेंगे कार्यकर्ता; पार्टी प्रभारी को हुड्‌डा दिखाएंगे गढ़ में 'ताकत'

  1. Home
  2. Breaking news

सोनीपत में आज कांग्रेस की संविधान बचाओ महारैली:सैक्टर-23 में जुटेंगे कार्यकर्ता; पार्टी प्रभारी को हुड्‌डा दिखाएंगे गढ़ में 'ताकत'

dw


हरियाणा के सोनीपत में आज कांग्रेस की संविधान बचाओ महारैली है। पार्टी ने साइबर थाना के पास ग्राउंड में इसको लेकर तैयारी की है। कांग्रेस का कहना है कि रैली राहुल गांधी की निडर और समझौताहीन लड़ाई के समर्थन में की जा रही है। सोनीपत पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा का गढ़ है और वे इस रैली में भीड़ जुटाकर पार्टी हाईकमान को ताकत दिखाने वाले हैं। रैली को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान की ओर से कार्यकर्ताओं को रैली में आमंत्रित किया गया है।

सोनीपत में कांग्रेस की रैली में पार्टी मामलों के हरियाणा के प्रभारी एवं सांसद श्री शक्तिसिंह गोहिल को अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यातिथि होंगे। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा भी महारैली को संबोधित करेंगे। रैली का आयोजन 'जय भारत सत्याग्रह के अंतर्गत किया जा रहा है।

कांग्रेस संगठन की ओर से बताया गया है कि भारत रत्न' बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 132वीं जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को सैक्टर 23, नज़दीक साइबर पुलिस थाना में संविधान बचाओ महारैली का आयोजन किया जा रहा है। यह महारैली राहुल गांधी की निडर और समझौताहीन लड़ाई के समर्थन में की जा रही है।

इस महारैली के माध्यम से मोदी- अडानी द्वारा जनता तथा राष्ट्रीय संपति की लूट के विरुद्ध व केंद्र की भाजपा व राज्य की भाजपा-जजपा सरकार की तानाशाही और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कड़ा विरोध भी दर्ज कराया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National