बिहार : बीमा भारती के बेटे ने दी युवक को मारने की दी सुपारी , काम होते ही दी पार्टी

पूर्णिया के चर्चित व्यवसायी गोपाल यादुका की हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने शूटर और लाइनर को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान इन लोगों ने रुपौली से पांच बार की विधायक और लोकसभा चुनाव में राजद प्रत्याशी बीमा भारती के पुत्र राजा पर हत्या की सुपारी देने का आरोप लगाया। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह डील पांच लाख में तय हुई थी। वारदात को चार बदमाशों ने मिलकर अंजाम दिया था। हत्या से पहले एक लाख 31 हजार रुपए तीन बार में इनके खाते में भेजे जा चुके थे। हत्या के बाद राजा ने सभी को मटन की पार्टी भी दी थी। पुलिस की दबिश बढ़ने के बाद राजा पूर्णिया छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार व्यवसायी गोपाल यादुका के मर्डर में शामिल आरोपियों की पहचान बीकोठी थाना क्षेत्र के भतसारा गांव निवासी ब्रजेश यादव और भवानीपुर के विकास यादव, संजय यादव और विशाल राय के रूप में हुई है। राजा, संजय और ब्रजेश आपस में दोस्त हैं। तीनों की एक दूसरे से जान पहचान थी। भवानीपुर थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि व्यवसायी गोपाल यादुका के परिजनों ने घटना के बाद जमीनी विवाद का जिक्र किया था। इसके बाद पुलिस ने इसमामले में काम करना शुरू किया। पुलिस जमीनी विवाद के तह तक गई। पुलिस ने संजय नाम के जमीन ब्रोकर की भूमिका संदिग्ध पाई। ब्रोकर के साथ रहने वाले लोगों की जानकारी जुटाई गई। इसके बाद पुलिस बी. कोठी थाना क्षेत्र के भतसारा गांव में रहने वाले ब्रजेश कुमार तक पहुंची। पुलिस ने जब ब्रजेश से पूछताछ शुरू की, तो ब्रजेश ने ये बताया कि ब्रोकर संजय किसी की हत्या के लिए भाड़े का शूटर खोज रहा था। लेकिन, काफी खोजने पर भी शूटर नहीं मिल सका। इसके बाद संजय ने बीमा भारती के पुत्र राजा को अपनी परेशानी बताई। फिर राजा ने शूटर को उपलब्ध कराया।