हरियाणा: बीजेपी ने किया पहला फेरबदल , एक ही रात में 50 सीनियर अफसरों की बदली , जहां करना पड़ा हार का सामना वहां से हटाए अफसर

हरियाणा में लोकसभा चुनाव के बाद BJP सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। इसमें कुल 23 IPS और 27 HPS समेत कुल 50 सीनियर अफसरों को बदल दिया गया है।
हैरानी की बात तो ये है कि जिन 3 लोकसभा सीटों पर भाजपा चुनाव हारी थी, वहां के अधिकारियों को हटा दिया गया है। उनकी जगह पर जीती सीटों पर, तैनात रहे अफसरों को लगाया गया है।
इनमें सोनीपत के पुलिस कमिश्नर सतीश बालन को हटाकर करनाल के IG सतेंदर कुमार को नया CP लगाया गया है। बालन अब झज्जर के पुलिस कमिश्नर होंगे।
अंबाला के एसपी जश्नदीप सिंह को हटाकर कुरूक्षेत्र भेज दिया गया है। उनकी जगह पर कुरूक्षेत्र के एसपी सुरिंद्र सिंह भौरिया को लगाया गया है।
हिसार के SP मोहित हांडा को करनाल भेज दिया गया है। उनकी जगह पर करनाल के SP दीपक सहारन को भेजा गया है।
सरकार ने इस फेरबदल में 8 जिलों के SSP और 2 पुलिस कमिश्नर बदले हैं।
जीटी रोड बेल्ट 3 SP और 3 IG और CP के अलावा 9 DSP भी बदले गए हैं। इस बेल्ट में अंबाला, करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला और कैथल जिला आता है। जहां 30 विधानसभा सीटें हैं।