लखनऊ : अकबरपुर में चलाए जा रहे बुलडोजर , गिराए जा रहे अवैध निर्माण

  1. Home
  2. Breaking news

लखनऊ : अकबरपुर में चलाए जा रहे बुलडोजर , गिराए जा रहे अवैध निर्माण

lucknow


कुकरैल रिवर फ्रंट के दायरे में आ रहे अकबरनगर द्वितीय में अवैध निर्माण ढहाने के बाद बृहस्पतिवार शाम अकबरनगर प्रथम में अभियान शुरू हो गया। यहां पहले दिन 54 मकान-दुकान पर बुलडोजर चलाया गया । इससे पहले अकबरनगर द्वितीय में अभियान के चौथे दिन 83 अवैध निर्माण गिराए गए। यहां तोड़े गए मकान-दुकान की संख्या 395 हो गई है। इस जगह पर महज दो निर्माण बचे हैं।
अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि अकबरनगर प्रथम में 850 अवैध दुकानें व मकान हैं। बंधे की ओर से कार्रवाई शुरू हुई है। निर्माण जल्द तोड़ने के लिए पोकलेन, जेसीबी की संख्या बढ़ाई जाएगी। इससे पहले सुबह 7:35 बजे एलडीए वीसी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, नगर आयुक्त डॉ. इंद्रजीत सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ अकबरनगर प्रथम की एक-एक गली में मार्च किया और लोगों को 24 घंटे में घर खाली करने की चेतावनी दी। यहां की बिजली भी काट दी गई। इसके बाद परिवार गृहस्थी का सामान लेकर बसंतकुंज योजना के प्रधानमंत्री आवासों में पहुंचने लगे। शाम तक 70 फीसदी अकबरनगर प्रथम खाली हो चुका था।
 अकबरनगर द्वितीय में सिर्फ दो अवैध निर्माण अभी भी खड़े हैं, जिनमें एक धार्मिक स्थल और दूसरा मदरसा है। मदरसे में बच्चे व धार्मिक स्थल में ग्रंथ होने के कारण इन्हें अभी नहीं तोड़ा जाएगा। अकबरनगर द्वितीय में 400 से ज्यादा अवैध मकान व दुकानें थीं। मदरसे के शिक्षकों ने शिविर कार्यालय में वीसी से मुलाकात कर कार्रवाई से पहले 600 से ज्यादा बच्चों को शिफ्ट करने की मांग की। उनके निर्देश पर इसका सिलसिला शुरू हो गया।
अकबरनगर से विस्थापित हिंदू महिलाओं ने वीसी व अपर जिला मजिस्ट्रेट राकेश से मुलाकात कर अलग अपार्टमेंट में फ्लैट मुहैया कराने का अनुरोध किया है। अफसरों ने इसका आश्वासन दिया। अकबरनगर के 892 आवंटियों को पीएम आवास का कब्जा दिया जा चुका है।

 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National